{"_id":"5e82e2658ebc3e76b14a40c2","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-students-in-tension-due-to-exam-dates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारीखों को लेकर असमंजस...जेईई मेन्स व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में लेगे विद्यार्थी चिंतित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तारीखों को लेकर असमंजस...जेईई मेन्स व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में लेगे विद्यार्थी चिंतित
Tue, 31 Mar 2020 11:55 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के चलते ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन्स) व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगे बढ़ा दी है। लेकिन अब तक एग्जाम की तारीखें तय नहीं की हैं। इस कारण विभिन्न इंजीनियरिंग और आर्केटेक्चर इंस्टीट्यूट में दाखिला की चाह रखने वाले विद्यार्थी चिंतित हो रहे हैं।
परीक्षा एनटीए की ओर से पहले 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा आयोजित करवाई जानी थी। लेकिन कोरोना से बचाव के चलते 18 मार्च को इसे रद्द कर तारीखें आगे बढ़ा दी। उस दौरान 31 मार्च के बाद नई तारीखों की घोषणा की बात की गई थी। लेकिन बाद में केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
इस कारण विद्यार्थियों में नई तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ यह भी डर बना है कि लॉकडाउन मई माह तक ना बढ़ जाए।

क्या कहते हैं तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स
तारीख तय न होने से टेंशन बढ़ी: जेईई की तैयारी में जुटे आदित्य ने बताया कि उन्होंने क्रैश कोर्स खरीदा हुआ है। वह इन दिनों घर बैठकर तैयारी कर रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया नई तारीख तय नहीं होने के कारण थोड़ी टेंशन है, लेकिन तैयारी के लिए भी समय मिल गया है।
लॉकडाउन के असमंजस ने स्ट्रेस बढ़ाया: शैली ने बताया कि वह कोचिंग ले रही थी। आजकल घर बैठकर ऑनलाइन टेस्ट के जरिए तैयारी कर रही है। कोई समस्या आने पर वह व्हाट्सएप्प या मेल के जरिए अपने शिक्षकों के संपर्क में रहती है। उन्होंने बताया एग्जाम के लिए कोई तारीख तय नहीं होने के कारण थोड़ा स्ट्रेस है, क्योंकि सोशल मीडिया पर मैसेज आ रहे हैं कि लॉकडाउन मई तक बढ़ जाएगा।
...तो जेईई मेन्स और एडवांस की परीक्षा के बीच होगा कम समय
एक अन्य प्राइवेट गणित की शिक्षिका ने कहा कि अगर लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाता है तो जेईई मेन्स और एडवांस की परीक्षा के बीच का समय कम हो सकता है। जिसके कारण एडवांस के लिए उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को तैयारी के लिए कम समय मिल पाएगा।

जूम एप के जरिये दे रहे लेक्चर
बंसल क्लासेज के एकेडमिक डायरेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया लॉकडाउन के बाद से वे जूम एप के जरिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेक्चर दे रहे हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ई-कंटेंट तैयार कर भेजा जा रहा है। इस समय पर सभी विद्यार्थी काफी गंभीर होकर जेईई की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हर रोज ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करवाए जा रहे हैं, ताकि उनकी तैयारी का मूल्यांकन हो सके।
वहीं विद्यार्थी व्हाट्सएप्प के जरिए शिक्षकों से संपर्क में है। परेशानी आने पर व्हाट्सएप्प या फोन पर शिक्षक हल करने में लगे हैं। कुछ विद्यार्थियों में कोरोना वायरस को लेकर डर बना हुआ है, जिसके लिए हम उनकी लाइव ऑनलाइन काउंसिलिंग भी करवा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर हालात सही रहे तो मई के पहले हफ्ते में जेईई मेन्स की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।