{"_id":"5e82e3d68ebc3e78b032ba5c","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-university-teachers-have-no-computer-for-online-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और कर्फ्यू बना टेंशन, पीयू के कई शिक्षकों के घर कंप्यूटर नहीं...कैसे लेंगे ऑनलाइन क्लास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना और कर्फ्यू बना टेंशन, पीयू के कई शिक्षकों के घर कंप्यूटर नहीं...कैसे लेंगे ऑनलाइन क्लास
Tue, 31 Mar 2020 12:01 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी व पंजाब यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन लगाने के आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन संसाधन हैं या नहीं, ये किसी ने नहीं देखा। यूनिवर्सिटी की ओर से यह नहीं देखा गया कि कितने शिक्षक ऑनलाइन प्रणाली से वाकिफ हैं और कितनों के पास घर पर उसके संचालन के लिए संसाधन हैं।
दर्जनों शिक्षकों के पास घरों पर कंप्यूटर आदि न होने के कारण वह ऑनलाइन कक्षाएं लगाने में असमर्थ हैं। उन्होंने वीसी व डीयूआई से मांग की है कि उन्हें तीन से चार घंटे के लिए अपने कार्यालयों में जाने की अनुमति दी जाए ताकि वह ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकें। वह अपने को सुरक्षित भी रखेंगे।
शिक्षकों ने यह भी कहा है कि पीयू प्रशासन ऐसे शिक्षकों की लिस्ट तैयार कर ले, जिनके पास घरों पर ऑनलाइन पढ़ाने के संसाधन नहीं हैं। लिस्ट आने के बाद ऐसे शिक्षकों के पास जारी कर दे और वही शिक्षक अपने-अपने कार्यालयों में जाकर कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को तीन से चार घंटे की जरूरत है।
विज्ञापन
इतना ही समय उनके लिए फिक्स कर दिया जाए। इससे शिक्षकों की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी और स्टूडेंट्स की कक्षाएं भी ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी। उन्होंने यह कहा है कि बाहर से शिक्षक यहां नहीं आएंगे। यह अनुमति केवल उन्हीं शिक्षकों को दी जाए जो कैंपस में हैं।