{"_id":"5e8c39618ebc3e75f565836e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-university-student-council-election-may-extend","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः लॉकडाउन से पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि भी बढ़ने के आसार, मंथन जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोनाः लॉकडाउन से पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि भी बढ़ने के आसार, मंथन जारी
Tue, 07 Apr 2020 01:57 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि भी इस बार बढ़ने के आसार हैं। वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया भी लेट हो सकती है। माना जा रहा है कि सितंबर के आखिर सप्ताह या अक्तूबर में चुनाव करवाए जा सकते हैं। हालांकि इस पर फाइनल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। पीयू हर साल जुलाई माह में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेता है। उसके बाद अगस्त में कक्षाएं शुरू हो जाती हैं।
यही समय छात्र संघ चुनाव के प्रचार के लिए होता है, क्योंकि सितंबर में चुनाव होते हैं। एडमिशन पूरे होने से लेकर चुनाव की तिथि तक विद्यार्थियों को प्रचार-प्रसार के लिए कम से कम 40 दिन का समय चाहिए। पिछले वर्ष तक हर साल समय पर चुनाव हुए। इस बार कोविड के चलते सभी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। छात्र संघ चुनाव भी इसी का हिस्सा होगा। क्योंकि उसका कार्यक्रम भी बदलने की तैयारी चल रही है।
छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी कहते हैं कि इस बार एडमिशन की प्रक्रिया जुुलाई के बाद तक चलने का अनुमान है। ऐसे में छात्र संघ चुनाव का समय भी आगे बढ़ाना पड़ेगा। क्योंकि छात्र संगठनों को नए विद्यार्थियों से संपर्क करने का समय भी चाहिए। कम से कम 40 दिन प्रचार-प्रसार होता है। अप्रैल के बाद पीयू प्रशासन को इस संबंध में पत्र देंगे और चुनाव को लेकर पुख्ता जानकारियां मांगी जाएंगी ताकि छात्र संगठन अपनी तैयारियां कर सकें।