{"_id":"5e9fe0f28ebc3e9093331a78","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-university-order-for-relaxation-to-teachers-for-online-content-collection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयूः ऑनलाइन पढ़ाई की शिक्षण सामग्री लाने को शिक्षकों को छूट, 15 मिनट से ज्यादा नहीं ठहरेंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयूः ऑनलाइन पढ़ाई की शिक्षण सामग्री लाने को शिक्षकों को छूट, 15 मिनट से ज्यादा नहीं ठहरेंगे
Wed, 22 Apr 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को लॉकडाउन में कुछ समय की छूट दी गई है। यह छूट इसलिए है कि शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई में शिक्षण सामग्री चाहिए, जो कि उनके विभागों में रखी हैं। शिक्षक दिन में 11 बजे से तीन बजे के बीच जाकर विभाग से यह सामग्री ला सकेंगे। ध्यान रहे कि शिक्षक 15 मिनट से अधिक अपने विभाग में न रुके। सुरक्षा कर्मी इस पर नजर रखेंगे। पीयू में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे शिक्षकों को भी कुछ राहत मिली है।
शिक्षकों ने दिक्कतों के जरिये बनाया दबाव
लॉकडाउन 3 मई तक है। बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए लग नहीं रहा कि लॉकडाउन खुलेगा। ऐसे में हर कार्य किए जाने की योजना बनाई जा रही है। उसी में विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका भी है। पीयू में ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षकों ने शुरू कर दी, लेकिन तमाम शिक्षकों के सामने समस्या आ रही है। शिक्षण में काम आने वाली सामग्री विभागों में रखी हुई है। शिक्षकों ने यह बात पीयू प्रशासन को बताई। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने पहले तो इस पर निर्णय नहीं लिया, लेकिन बाद में दबाव पड़ा तो पीयू को बैठक करके निर्णय लेना पड़ा।
सुरक्षाकर्मी रखेंगे शिक्षकों के आने-जाने का पूरा रिकॉर्ड
पीयू प्रशासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी शिक्षक अपने विभाग में दिन में 11 बजे से तीन बजे के मध्य जाकर शिक्षण सामग्री ला सकते हैं। वहां अधिकतम 15 मिनट ही रुकें। इससे पूर्व विभाग में तैनात सुरक्षा कर्मी को अवगत कराएं ताकि वह ताला खोले और विभाग में आने वाले शिक्षकों का रिकॉर्ड रख सके। आदेश यह भी हैं कि कैंपस में रहने वाले शिक्षक विभाग तक पैदल ही जाएंगे। गाड़ियों का प्रयोग नहीं करेंगे। यह आदेश पीयू के कैंपस सेक्टर 14 व सेक्टर 25 के लिए हैं।

कैंपस में शिक्षक एकत्रित होकर बात करते मिले तो कार्रवाई
पीयू कैंपस के अलावा ट्राइसिटी में रहने वाले शिक्षक यदि विभाग में आना चाहेंगे तो उन्हें पहले अपने विभागीय अध्यक्ष को अवगत कराना होगा। उसके बाद चेयरमैन रजिस्ट्रार को अवगत कराएंगे। उसके बाद संबंधित शिक्षक का पास बनवाया जाएगा और फिर आने की अनुमति मिलेगी। इस नई व्यवस्था से शिक्षकों को कुछ राहत मिली है। आदेश यह भी दिए हैं कि घर से निकलकर शिक्षक सीधे अपने विभाग जाएं, अन्य शिक्षकों के साथ बैठकर बातें न करें। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई हो सकती है।
शिक्षकों को शिक्षण सामग्री के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्हें दिन में 11 बजे से तीन बजे के मध्य विभाग में जाने की छूट दी गई है, लेकिन वहां 15 मिनट से अधिक शिक्षक नहीं रुकेंगे।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई पीयू