{"_id":"5e8edd238ebc3e76cb3d1d5e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-university-extend-date-to-submit-phd-thesis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई पीएचडी की थिसिस जमा कराने की तारीख, सैकड़ों शोधार्थियों को राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई पीएचडी की थिसिस जमा कराने की तारीख, सैकड़ों शोधार्थियों को राहत
Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पीएचडी कर रहे शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें गोल्डन चांस दिया गया है। शोधार्थियों को अब 28 अप्रैल की बजाय 30 जून तक अपनी थिसिस जमा करानी होगी। उन्हें थिसिस के लिए जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। यह निर्णय पीयू प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। पीएचडी के शोधार्थियों की संख्या 700 से अधिक है। साथ ही कई वर्षों से रिसर्च में जुटे शोधार्थियों ने भी अपनी थिसिस जमा नहीं की थी।
कई कार्य उनके बाकी थे। यह रिसर्च का कार्य था इसलिए जल्दबाजी नहीं की जा सकती थी। पीयू प्रशासन ने थिसिस जमा करने के लिए शोधार्थियों को 28 अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन रिसर्च आदि में लॉकडाउन के कारण दिक्कतें आ गईं। यह समस्या अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने बैठक करके इस पर विचार किया और आखिर में इस तिथि को बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। शोधार्थियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली है।
परीक्षा पर अभी नहीं हुआ निर्णय
उधर, पीयू प्रशासन विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने को लेकर भी आए दिन बैठकें कर रहा है लेकिन फाइनल निर्णय नहीं हो पा रहा है। साथ ही नए एडमिशन कब से किए जा सकेंगे। इसके लिए भी अभी सुझाव ही मांगे जा रहे हैं। सुझावों पर कितना काम हुआ अभी यह तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद ही कुछ फाइनल निर्णय हो सकता है। हालांकि एक प्रारूप परीक्षाओं व एडमिशन का पीयू प्रशासन बनाएगा।