फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Board Postponed Exams, Date sheet Cancelled

पंजाब बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट रद्द, शिक्षा विभाग का आदेश- स्कूल फीस के लिए न बनाएं दवाब

Tue, 31 Mar 2020 09:20 AM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 31 Mar 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Board Postponed Exams, Date sheet Cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू की वजह से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर बोर्ड की परीक्षाओं को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं इन परीक्षाओं के लिए पहले जारी डेटशीट को रद्द कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा में बैठने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील की है। कंट्रोलर परीक्षा ने विद्यार्थियों को अपने घरों में रहकर ही पढ़ाई से जुड़े रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड कक्षाओं की जो पहले डेटशीट बनाई थी, उस हिसाब से अप्रैल के पहले हफ्ते तक परीक्षाएं संपन्न हो जानी थीं लेकिन इसी बीच मार्च में ही कोरोना वायरस ने दस्तक दे थी। महामारी के चलते बोर्ड ने 20 से 31 मार्च तक होने वाली पेपरों की डेटशीट रद्द कर दी गई थी। 
विज्ञापन


साथ ही अप्रैल से पेपर को आयोजित करने की डेटशीट जारी की थी। इसी बीच केंद्र सरकार ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया। इसके बाद अब दोबारा पेपरों की डेटशीट रद्द कर दी गई है। पहली अप्रैल से आठवीं श्रेणी की केवल प्रैक्टिकल परीक्षाएं और 5वीं, 10वीं व 12वीं की लिखित परीक्षाएं तीन अप्रैल से करवाई जानी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कर्फ्यू खत्म होने के बाद बोर्ड जारी करेगा नई डेटशीट

परीक्षा बोर्ड के कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि अब पंजाब व केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कर्फ्यू के खत्म होने के बाद नई डेटशीट जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल सात लाख के करीब स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं जो परीक्षा की डेटशीट रद्द होने के चलते परेशानी में है।

शिक्षा विभाग का आदेश: स्कूल फीस के लिए न बनाएं दवाब
कोरोना महामारी के चलते डायरेक्टर शिक्षा विभाग पंजाब ने लोगों के हितों को देखते हुए अहम फैसला लिया है। विभाग की तरफ से सभी निजी स्कूलों को आदेश दिया गया है कि नए शैक्षणिक सेशन में दाखिला फीस के लिए अभिवावकों पर दवाब न बनाए। इतना ही नहीं हालात सुधरने के बाद एक महीने का समय जरूर अभिभावकों को उपलब्ध करवाएं। साथ ही माता-पिता पर कोई जुर्माना भी न लगाया जाए। विभाग ने साफ किया है कि उक्त आदेशों को तुरंत प्रभाव से सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। वहीं, किसी स्कूल के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो विभाग की तरफ से उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इस समय राज्य में कोरोना महामारी फैल गई है। सारे कारोबार बंद पड़े हैं। ऐसे में अभिभावक स्कूलों की फीस भरने में सक्षम नहीं हैं। कई अभिभावक यह मामला डायरेक्टर शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी के ध्यान में लाए। इसके बाद इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें तय किया गया कि लोगों को राहत देने के लिए उक्त आदेशों की तुरंत प्रभाव से पालन किया जाए।

सेशन शुरू होने को लेकर असमंजस
इस समय कोरोना वायरस के चलते माहौल गरमाया हुआ है। अधिकतर स्कूल बंद हैं। स्कूलों ने अपने रिजल्ट तो ऑनलाइन घोषित कर दिए पर अब नया सेशन शुरू होना है। लेकिन यह साफ नहीं हो रहा है कि सेशन कब से शुरू होगा। इसी बीच अभिभावक फीस को लेकर परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed