{"_id":"5e94221f8ebc3e72c03cd623","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-orders-to-counsellors-to-take-care-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः 8वीं की छात्रा ने बनाया प्लास्टिक शीट से मास्क, काउंसलर्स को निर्देश- बच्चों का रखें ध्यान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोनाः 8वीं की छात्रा ने बनाया प्लास्टिक शीट से मास्क, काउंसलर्स को निर्देश- बच्चों का रखें ध्यान
Mon, 13 Apr 2020 01:56 PM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना से बचाव के चलते लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में स्कूल के बच्चे दिमागी तौर पर परेशान नहीं हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने काउंसलर्स की बच्चों का ध्यान रखने के लिए ड्यूटी लगा दी है। बच्चे स्कूल काउंसलर्स की मदद से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखते हैं।
वंशिका शर्मा ने बनाया फेस मास्क
इन्हीं गतिविधियों में भाग लेते हुए आठवीं की छात्रा वंशिका शर्मा ने प्लास्टिक शीट से फेस मास्क बनाया है। वंशिका ने मास्क बनाते हुए सोशल मीडिया के लिए लोगों को मास्क की जानकारी देने के लिए वीडियो भी बनाया है। सोनिया सेक्टर-21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। इसके साथ ही रविवार को सभी काउंसलर्स ने बच्चों को गार्डनिंग का होमवर्क दिया। रविवार को सभी बच्चों ने अपने घरों में गमलों में पौधे लगाए। पौधों और पेड़ों को पानी दिया।
इसके अलावा पौधों की सफाई कर खरपतवार हटाई और उनमें खाद डाली। इन सबकी विडियो और फोटो बाद में बच्चों ने अपने काउंसलर्स के साथ व्हाट्सएप्प पर शेयर की। इसके साथ ही बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पर्यावरण का ध्यान रखने और कोविद-19 से बचने के लिए घर पर रहने को लेकर प्रेरित किया। पौधारोपण होमवर्क की पहल काउंसलर हैड सुनिता कपूर की देखरेख में जीएमएचएस-46 डी के काउंसलर अजय शर्मा की ओर से की गई।