फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, NCERT Start Counselling Process for Students and Parents

लॉकडाउनः स्कूल-कॉलेज बंद, तनाव में बच्चे-अभिभावक, एनसीईआरटी ने शुरू की फ्री काउंसिलिंग

Thu, 30 Apr 2020 02:37 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, NCERT Start Counselling Process for Students and Parents
एनसीईआरटी
देशभर में लगे लॉकडाउन से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस कारण बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी तनाव में हैं, इसके लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उनके तनाव को कम करने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की तरफ काउंसिलिंग सेवा शुरू की गई है। इसके तहत हर क्षेत्र में काउंसलर नियुक्त किए गए हैं और उनकी एक रीजन वाइज लिस्ट एनसीईआरटी की वेबसाइट NCERT.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रीजन के लिए नीरू अत्री को काउंसलर नियुक्त गया है। यह टेलीफोनिक काउंसिलिंग पूरी तरह से मुफ्त है। नीरू अत्री एनसीईआरटी के साथ पिछले कई सालों से जुड़ी हुई हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन में ट्राइसिटी के बच्चों की शंकाओं का निवारण कर रही हैं। हेल्पलाइन नंबर 9876524977 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से 11 और शाम को 4 से 5 बजे तक कॉल कर आप उनसे परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


12वीं के बच्चे नहीं कर पा रहे पढ़ाई पर फोकस
नीरू अत्री ने बताया कि हेल्पलाइन पर अधिकतर सवाल 12वीं के छात्रों के हैं क्योंकि उनकी परीक्षा अभी पेंडिंग है। छात्रों का कहना है कि वह कब तक तैयारी करते रहें क्योंकि एग्जाम की तैयारी पूरे फोकस से होती है लेकिन अभी तो यही नहीं पता लग रहा है कि कब तक लॉकडाउन का सिलसिला चलेगा और वह कब तक लगातार तैयारी करते रहेंगे। दूसरा सबसे कॉमन सवाल अनुशासन का आ रहा है क्योंकि बच्चों को स्कूल नहीं जाना है। उनका कहना है कि सुबह हमसे उठा ही नहीं जाता, क्योंकि रात को बिना उद्देश्य के सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं और सुबह लेट उठने पर पूरे दिन वह कमजोर महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरू अत्री छात्रों को दे रही हैं ये सुझाव

1. खाली समय का सदुपयोग हमें अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारने में केंद्रित करना चाहिए।
2. बिल्कुल नियमित समय पर जैसे पहले थे, वैसे ही उठना है, पूर्ण दिनचर्या वैसी रखनी है। अनुशासन का बखूबी से पालन करना है।
3. अगर आप एग्जाम की बेसिक तैयारी कर चुके हैं व कांसेप्ट क्लियर है तो आप एग्जाम की तारीख की घोषणा होने पर ही फाइनल रिवीजन करें।
4. आज के समय में जरूरत है सारा दिन एक फिक्स टाइम टेबल फॉलो करने की। यदि आपकी समय दिनचर्या निश्चित रहेगी तो आप अपने मार्ग से नहीं हट पाएंगे, आप पढ़ाई के साथ-साथ इस वक्त आपको  करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज को बढ़ाने के साथ-साथ सफल महानुभावों की बायोग्राफीज पढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।
5. कुछ समय बच्चे अपने भाई बहन या माता पिता के साथ इंडोर गेम्स भी खेल सकते हैं।
6. अपनी हॉबीज पर आप अधिक से अधिक समय लगाएं और अपने खाली समय का सदुपयोग करें
7. यदि आप व्यस्त रहेंगे तो आप मानसिक तनाव से बचे रहेंगे व अपनी छिपी हुई प्रतिभा को तराश पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed