{"_id":"5e8daf808ebc3e760d18f744","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-late-admissions-may-be-in-colleges-and-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः चंडीगढ़ के कॉलेजों में डेढ़ महीने देरी से हो सकते हैं दाखिले, पीयू ने बनाई हेल्पडेस्क","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लॉकडाउनः चंडीगढ़ के कॉलेजों में डेढ़ महीने देरी से हो सकते हैं दाखिले, पीयू ने बनाई हेल्पडेस्क
Wed, 08 Apr 2020 04:33 PM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इस बार दाखिले लगभग डेढ़ माह देरी से होने के आसार है। कॉलेजों के प्रिंसिपलों के अनुसार अभी उनका लगभग एक महीने का पाठ्यक्रम बकाया है। इसके बाद परीक्षाएं भी आयोजित करवानी है। ग्रेजुएशन में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के अभी बोर्ड के कई पेपर भी होने हैं।
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करने की कोशिश
डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण शैड्यूल थोड़ा खराब हो गया है। अभी लगभग एक माह का पाठ्यक्रम बाकी था, इसी बीच कोरोना से बचाव के कारण लॉकडाउन लग गया। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जितना अधिक हो डिजिटल शिक्षा के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करवाया दिया जाए। कॉलेज में साइंसेज के कोर्स छोड़कर मैरिट के आधार पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला दिया जाता है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही फॉर्म भरकर जमा करवाना होता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण लगभग एक से डेढ़ महिने से देरी से दाखिला की शुरूआत होगी।
कोरोना महामारी के चलते असमंजस की स्थिति
पोस्ट ग्रेजुएशन गवर्नमेंट कॉलेज-11 की प्रिंसिपल रमा अरोड़ा ने बताया कि हम पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों को ऑनलाइन सिलेबस पूरा करवा दिया जाए, ताकि कॉलेज शुरू होते ही परीक्षा आयोजित करवाई जा सके। अभी कोरोना महामारी के कारण चल रहे माहौल के बीच कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन उम्मीद है कि ग्रीष्म अवकाश में कटौती कर बच्चों की परीक्षाएं और दाखिले आयोजित करवाए जाएं। हर बार अप्रैल में परीक्षाएं शुरू हो जाती थी, इसके बाद दाखिले आयोजित किए जाते थे।

एडमिशन व परीक्षाओं की जानकारी के लिए पीयू ने बनाई हेल्पडेस्क
पीयू ने परीक्षाओं व एडमिशन संबंधित जानकारियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई है। परीक्षाओं की जानकारी के लिए विद्यार्थी एआर एग्जामिनेशन केजी ग्रोवर से मोबाइल नंबर 9464511696 पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा एआर सीक्रेसी दीपक कौशिक से 8186700440 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह एडमिशन की जानकारी के लिए विद्यार्थी डीयूआई कार्यालय के दीपक सिंह राणा से 9803069111 नंबर पर व देविंदर सिंह रावत से 9780413094 इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पीयू ने यह भी बताया है कि विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट भी देखते रहें जो कुछ भी इनसे संबंधित होगा वह सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण पीयू में 25 दिनों से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कोर्स पूरा नहीं हुआ और परीक्षाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पीयू मई व जून में परीक्षाएं आयोजित कर सकता है लेकिन यह निर्णय तभी लागू होगा जब लॉक डाउन खुलेगा। पीयू प्रशासन के अधिकारी परीक्षाओं व एडमिशन के लिए खाका तैयार करने में जुटे हैं। जल्द ही परीक्षा व एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों की चिंता को देखते हुए ही पीयू ने हेल्पलाइन डेस्क बनाई है। विद्यार्थी इस जानकारी के लिए अधिकारियों को भी फोन कर रहे थे।