फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Chandigarh News: Panjab University scientists made Sanitizer to clean campus

#LadengeKoronaSe: पंजाब विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया सैनेटाइजर, बोले- सरकार कहे तो और बना सकते हैं

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Chandigarh News: Panjab University scientists made Sanitizer to clean campus

कोरोना के खौफ के बीच पंजाब विश्वविद्यालय से एक अच्छी खबर आई है। यहां के वैज्ञानिकों ने सैनेटाइजर तैयार किया है, जिसे पीयू कैंपस को मुफ्त में मुहैया करा दिया है। इतना ही नहीं, पीयू के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सरकार चाहे तो वह और सैनेटाइजर बनाने को तैयार हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें कच्चा माल उपलब्ध कराना पड़ेगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस जैसे ही चीन से दुनिया भर में फैल गया, उसी के साथ सैन्टाइजर व मास्क का संकट खड़ा हो गया। यहां तक कि कालाबाजारी शुरू हो गई। लोगों को सैन्टाइजर नहीं मिल रहे हैं। इसी को देखते हुए पीयू के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. रोहित कुमार शर्मा ने विभाग अध्यक्ष प्रो. केएन सिंह के निर्देशन में सैनेटाइजर बनाने का निर्णय लिया और कच्चा माल जुटाया। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन देखी गई और बनाए गए सैनेटाइजर की पूरी प्रक्रिया को फॉलो किया गया। वैज्ञानिकों ने 25 किलो सैनेटाइजर तैयार किया और यह पीयू के सभी 78 विभागों, हॉस्टलों, मेस, कैंटीन आदि में भिजवाया। टीम ने पूरे पीयू को सुरक्षित किया। यह टीम अभी और सैनेटाइजर बनाएगी। इसके लिए कच्चा माल मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डॉ. रोहित कुमार शर्मा ने बताया कि बाजार में सैनेटाइजर की कालाबाजारी हो रही है। लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा। मिल भी रहा है तो महंगे दामों पर। डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार चाहे तो उनकी मदद सैनेटाइजर बनाने में ले सकती है। इसके लिए कच्चा माल उपलब्ध कराना होगा। यदि ऐसा होता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed