फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Curfew, Lockdown, Punjab University Planning for Exams and Educational Session

कोरोनाः एग्जाम के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी बनाएगी दो सर्कुलर, शैक्षिक सत्र के लिए लिए मांगे सुझाव

Sat, 04 Apr 2020 02:12 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Curfew, Lockdown, Punjab University Planning for Exams and Educational Session
सांकेतिक चित्र
पंजाब यूनिवर्सिटी एग्जाम कराने को लेकर दो सर्कुलर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रशासन को नया शैक्षिक सत्र लेट होने की चिंता भी सता रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक सर्कुलर वह होगा, जो 14 अप्रैल के लॉकडाउन खत्म होने के बाद लागू होगा और दूसरा सर्कुलर वह है जो 30 अप्रैल के बाद लागू होगा।
विज्ञापन


यानी 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होगा तो पीयू एग्जाम कब कराएगा, उसकी तिथियां तय हो रही हैं और यदि 30 अप्रैल तक लॉकडाउन चलता है तो फिर उसी के मुताबिक एग्जाम की तिथियां जारी होंगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक से दो दिन में एग्जाम की तिथियां फाइनल हो जाएंगी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण का नया शैक्षिक सत्र लेट होता नजर आ रहा है। इसका संचालन कब से किया जा सकता है, उसके लिए फैकल्टी मेंबर्स व रीजनल सेंटरों के निदेशकों से सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव आने के बाद पीयू फाइनल निर्णय करेगा कि किस तिथि से नया सत्र शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण पीयू में लगातार छुट्टियां चल रही हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन तरीके निकाले जा रहे हैं। वहीं पीयू प्रशासन एडमिशन से लेकर नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर मंथन कर रहा है। आए दिन नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं ताकि एडमिशन आदि प्रभावित न हो।


सूत्रों का कहना है कि पीयू के उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ कब से और किस तरह किया जा सकता है, इस पर प्रमुख फैकल्टी मेंबरों व रीजनल केंद्र के निदेशकों से सुझाव लिया जाए। शुक्रवार को इस प्रकिया पर कुछ लोग जुटे रहे। उन्होंने फोन कॉल व मैसेज आदि के जरिये जानकारी व सुझाव लिए।

तमाम लोगों के सुझाव शुक्रवार की रात तक आ गए हैं। अब पीयू के अधिकारी उन सुझावों का निष्कर्ष निकालकर अपना आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed