फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Curfew in Chandigarh, Punjab University People Helping Needy

नेक कार्य: कर्फ्यू के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी के 150 लोग कर रहे हैं 500 परिवारों का पालन पोषण

Fri, 27 Mar 2020 03:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Curfew in Chandigarh, Punjab University People Helping Needy
Punjab University
कोरोना के कारण हर कोई अपने घरों में है। कोई बाहर नहीं निकल रहा है। सबसे अधिक वह परिवार प्रभावित हुए हैं जिनके पास पैसे नहीं हैं। हर दिन वह काम करते थे और घर चलाते थे। इन्हीं लोगों की मदद के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक व कर्मचारी सामने आए हैं। उन्होंने अपने-अपने घरों से जुड़े रहे लोगों को फोन किया। उन परिवारों ने मदद मांगी। शिक्षक व कर्मचारी अब उन्हें पैसे भी भिजवा रहे हैं और राशन की व्यवस्था भी कर रहे हैं। इस कार्य में लगभग 150 लोग जुटे हैं। इनके सहारे लगभग 500 परिवारों का पालन-पोषण हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों व कर्मचारियों ने कहा है कि अन्य लोग भी अपने से जुड़े रहे लोगों की मदद को आगे आएं। पीयू में शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या पांच हजार से अधिक है। अधिकांश परिवारों में खाना बनाने वाली, बर्तन धोने वाली महिलाएं आती हैं। इनके अलावा कपड़े धोने के लिए भी महिलाएं व पुरुष आते हैं। साथ ही इनके बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए रिक्शा चालक भी आते हैं। जब तक कोरोना नहीं था तब तक इन लोगों ने लगातार घरों में काम जारी रखा, लेकिन जैसे ही लॉक डाउन हुआ तो बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


अब इन परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। पैसे आएं तो कहां से। राशन भी खत्म हो गया। बिना पैसे कोई राशन देने को भी तैयार नहीं। इनमें से कुछ लोगों ने शिक्षकों व कर्मचारियों से संपर्क किया तो कुछ से शिक्षकों ने खुद संपर्क किया। धीरे-धीरे रास्ते तलाशे गए। आखिर में इन लोगों को खातों में पैसे भेजे गए तो कुछ के घर राशन आदि भिजवाया। इन शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि यह भी उनके परिवार का हिस्सा हैं। इस मुसीबत में उनका साथ देना जरूरी है। उनके परिवार के विकास में इन लोगों का भी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के प्रो. प्रशांत गौतम, सीनेटर प्रो. अजय रंगा, कर्मचारी नेता दीपक कौशिक, प्रो. जेएस सहरावत आदि इस काम में लगे हुए हैं। वह लोगों से संपर्क साध रहे हैं और घर में रहकर मदद कर रहे हैं। दवाएं आदि की भी व्यवस्थाएं यह कर रहे हैं। कई अन्य शिक्षक लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं।

पीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी जुटे
पीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कौल भी सुरक्षा चाक चौबंद करने में जुटे हैं। वह लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों का दुख भी जान रहे हैं। उनके घरों की आवश्यकता की देख रहे हैं। पीयू में वह राउंड भी लगा रहे हैं। उनके कार्य को पीयू ने सराहा है। वह बिना थके काम में जुटे हैं। साथ ही 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी भी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

हॉस्टलों में करवा रहे हैं सफाई
पीयू के कई शिक्षक व्यवस्थाओं में लगे हैं। वह हॉस्टलों में रुके विद्यार्थियों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद कर रहे हैं। साथ ही सफाई को भी परिसर में जारी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed