{"_id":"5e7dca7f8ebc3e6fdc598186","slug":"coronavirus-curfew-in-chandigarh-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कर्फ्यूः शहर में लोग परेशान, पंजाब यूनिवर्सिटी में घर-घर पहुंचीं सब्जियां, दवाइयां और राशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में कर्फ्यूः शहर में लोग परेशान, पंजाब यूनिवर्सिटी में घर-घर पहुंचीं सब्जियां, दवाइयां और राशन
Fri, 27 Mar 2020 03:12 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार का दिन नया सवेरा लेकर आया। यहां शिक्षकों व कर्मचारियों तक राशन, दवाएं और सब्जियां पहुंचाई गई। बुधवार को स्थिति अलग थी। लोग परेशान थे। इन समस्याओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो अधिकारियों की आंखें खुली और उन्होंने काम किया। बुधवार को दवाओं के लिए कुछ शिक्षक व कर्मचारी भटके, लेकिन नहीं मिली। न ही पीयू मार्केट में दवाओं की दुकानें खुली थीं।
बताया गया कि संचालक का पास नहीं बना तो वह नहीं पहुंच पाए। इसी तरह राशन भी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा। परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम की ओर से जो नंबर दिए गए थे, वह लग नहीं रहे थे। इन सभी की परेशानियों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो वीरवार को सभी लोगों ने काम शुरू किया। वीरवार की सुबह सब्जी विक्रेता घर-घर पहुंचा। साथ ही मेडिकल स्टोर भी पीयू में खुला। वह भी लोगों के ऑर्डर के बाद घरों पर दवाएं पहुंचा रहा है। राशन भी लोगों तक पहुंचाने के लिए गाड़ी पहुंची। हालांकि कुछ लोगों को यह लाभ नहीं मिल पाया।

स्वास्थ्य केंद्र भी खुला
पीयू के स्वास्थ्य केंद्र की जूनियर डॉक्टर अपनी विदेशी महिला रिश्तेदार के संपर्क में आने के बाद से केंद्र बंद कर दिया गया। इस मामले को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया और वीरवार को स्वास्थ्य केंद्र दो घंटे खोला गया। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। वह इसके लिए पीजीआई नहीं जा पाएंगे।
कूड़ा उठाने वाले पहुंचे
पीयू में कूड़ा उठाने वाले नौ लोग पहुंचे। अलग-अलग क्षेत्रों में वह गाड़ी के साथ पहुंचे। साथ ही पीयू की सफाई व्यवस्था में भी उन्होंने मदद की। इन नौ लागों को सुरक्षित जैकेट कर्मचारी नेता दीपक कौशिक ने मुहैया करवाई ताकि यह कोरोना से बचे रहें।
पुलिस की गाड़ी ने की मुनादी
पीयू में बुधवार व वीरवार को भी पुलिस की गाड़ी ने मुनादी की थी। कहा कि लोग घरों से बाहर न निकलें। सरकारी आदेशों का पालन करें। इस आदेश के मुताबिक लोग घरों से नहीं निकले।