{"_id":"5880fc854f1c1b701befe326","slug":"convent-schools-enrollment-opportunity-now-hopefully-this-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्वेंट स्कूलों में अभी दाखिले का मौका, इस लिस्ट से उम्मीद ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉन्वेंट स्कूलों में अभी दाखिले का मौका, इस लिस्ट से उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में वेटिंग लिस्ट वालों को अभी भी दाखिला मिल सकता है। जानकारी के अनुसार कई बच्चों का एक से अधिक कॉन्वेंट स्कूलों के लकी ड्रा में नाम आया है।
विज्ञापन
ऐसे में वेटिंग लिस्ट में शामिल कई बच्चों की किस्मत खुल सकती है। वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों के अभिभावक लगातार स्कूलों में संपर्क रखें। उधर, कॉन्वेंट स्कूलों ने बुधवार के लकी ड्रा की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी है।
विज्ञापन
बुधवार को एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाला गया था। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट-26, सेक्टर-9 कॉर्मल कॉन्वेंट और सेंट ऐंस-32 में केजी और यूकेजी की करीब 740 सीटों पर बच्चों को दाखिला मिला है।
विज्ञापन
लेकिन जनरल कैटेगरी के तहत सिर्फ 341 सीटों पर लकी ड्रा हुआ। इनमें से कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस में लड़कियों को दाखिला दिया जाता है।
कई प्राइवेट स्कूलों में अभी लकी ड्रा बाकी
ट्राइसिटी अभिभावकों का पहली पसंद शहर के चार कॉन्वेंट स्कूल रहते हैं। इन स्कूलों में लकी ड्रा में दाखिला पाने में असफल अभिभावकों के लिए अभी कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में दाखिले का मौका है।
अभिभावकों ने लकी ड्रा के कारण पहले ही 5 से 6 स्कूलों में आवेदन किया हुआ है। शहर के इन स्कूलों में अभी लकी ड्रा होगा।
स्कूल का नाम क्लास ड्रा
स्ट्रॉबेरी फिल्ड केजी 20
भवन विद्यालय नर्सरी 21
गुरुकुल ग्लोबल प्री-नर्सरी 21