{"_id":"584246914f1c1b0e1ede8ab6","slug":"controversy-on-residence-proof-for-entry-level-admission-in-chandigarh-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंट्री लेवल एडमिशनः पेरेंट्स के लिए नई मुसीबत, ध्यान रखें कुछ बातें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एंट्री लेवल एडमिशनः पेरेंट्स के लिए नई मुसीबत, ध्यान रखें कुछ बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
school admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बच्चों के एंट्री लेवल दाखिले के लिए अभिभावकों को कई परेशानियां उठानीं पड़ रही हैं। अगर कुछ बातें ध्यान रखें तो भागदौड़ से बच सकते हैं। आधार कार्ड का मामला सुलझने के बाद अब किराए पर रहने वाले अभिभावकों की दिक्कतें शुरू हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के कॉन्वेंट और कुछ प्राइवेट स्कूलों ने आवेदन फार्म के साथ रेजीडेंस प्रूफ के तौर पर बिजली, पानी, बीएसएनएल लैंडलाइन बिल के साथ रेंट डीड पुलिस से वेरिफिकेशन के साथ देने को कहा है।
अभिभावकों के लिए ये सभी प्रमाण पत्र अपने नाम से हासिल करने में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ कॉन्वेंट स्कूलों में शुक्रवार को आवेदन फार्म जमा करने पहुंचे अभिभावकों के आवेदन स्वीकार नहीं किए गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर अभिभावकों में काफी रोष था। कुछ अभिभावकों ने इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की है। कॉन्वेंट स्कूलों में सिर्फ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला नगर निगम के अधीन आने वाले सेक्टर में रहने वाले बच्चों के आवेदन फार्म स्वीकार करने का नोटिस जारी किया है।
दो दिन में 30 से 50 आवेदन फार्म ही आए
शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 1 से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म स्वीकार करने होंगे। पहले दो दिन में आवेदन फार्म जमा करने का रिस्पांस काफी फीका रहा है। स्कूलों में 30 से 50 आवेदन फार्म ही जमा हुए हैं।
कॉन्वेंट स्कूलों में भी कम फार्म जमा हुए हैं। भवन विद्यालय में 115, डीपीएस में 40, सेंट कबीर में 30, स्ट्रॉबेरी में 50 फार्म जमा हुए हैं। कॉन्वेंट स्कूलों में भी 30 से 50 के बीच ही आवेदन फार्म जमा हुए हैं। अभिभावक स्कूलों द्वारा मांगे गए प्रमाण पत्रों को इक्कठा करने में लगे हुए हैं।

अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
school admission
- अभिभावक स्कूल द्वारा निर्धारित समय में ही आवेदन फार्म जमा करने जाऐं।
- आवेदन फार्म के साथ सभी प्रमाण पत्र लगाने जरूरी हैं।
- जन्म का मूल प्रमाण पत्र आवेदन फार्म जमा करते हुए जमा करना होगा।
- अभिभावक आवेदन फीस के लिए 100 रुपये का नोट ही लेकर जाएं।
- अभिभावक कम से कम 3-4 स्कूलों में आवेदन जरूर करें।
- आवेदन फार्म जमा होने के बाद स्लिप को संभाल कर रखें, उसी से लकी ड्रा के दिन स्कूल में एंट्री मिलेगी।
एंट्री लेवल पर आवेदन में रेजीडेंस प्रूफ को लेकर काफी परेशानी आ रही हैं। किराए पर रहने वाले अभिभावकों से रेंट डीड मांगी जा रही है। जबकि आधार कार्ड, पासपोर्ट जैसे प्रमाण पत्र वैध होते हैं। इस मामले में डीएसई को शिकायत भेजी गई है। सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले पर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
- नितिन गोयल, प्रेसिडेंट चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन
अगर अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी आ रही है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन