फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   common admissions in chandigarh colleges

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, चंडीगढ़ के कॉलेजों में कॉमन प्लेटफार्म से होंगे दाखिले

Sat, 17 Mar 2018 03:31 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
common admissions in chandigarh colleges
Admission 2018
चंडीगढ़ के सभी कॉलेजों में 2018-19 सत्र में कॉमन प्लेटफार्म से दाखिला होगा। सरकारी, गैर-सरकारी व को-एड कॉलेजों को इससे जोड़ दिया जाएगा। ताकि विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकें। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक रोकश पोपली ने बताया कि बीए को छोड़कर बीकॉम, बीएससी सहित अन्य स्ट्रीम में कॉमन प्लेटफार्म के जरिये दाखिले होंगे। इसके लिए स्पीक एजेंसी की मदद से एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर लांच करेंगे।
विज्ञापन


अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
कॉमन प्लेटफार्म होने से स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रॉस्पेक्टस खरीदने और भरने के बाद कॉलेज में जमा कराने की झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही अब प्राइवेट कॉलेजों में महंगे दाम पर प्रॉस्पेक्टस नहीं बेचे जा सकेंगे। कॉमन प्लेटफार्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट के आधार पर होंगे दाखिले
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार कॉमन प्लेटफार्म पर विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज और स्ट्रीम के लिए आवेदन करेंगे। काउंसिलिंग वाले दिन भी स्टूडेंट्स को संबंधित कॉलेज में नहीं जाना पड़ेगा। काउंसिलिंग वाले दिन स्टूडेंट्स को इस कॉमन प्लेटफार्म पर लॉगइन कर देखना होगा कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट के आधार पर उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट किया गया है। अगर विद्यार्थी इससे खुश नहीं है, तो वह इसी प्लेटफार्म के जरिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से की जानी वाली दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच कॉलेजों के लिए कर सकें गे आवेदन
कॉमन प्लेटफार्म के जरिए कॉलेज में दाखिला लेने से स्टूडेंट्स को यह फायदा होगा कि वह अपने स्कोर के मुताबिक शहर के चार से पांच कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकें गे।


इस बार शहर के सभी कॉलेजों में कॉमन प्लेटफार्म के जरिए स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा, बीए स्ट्रीम को छोड़कर स्टूडेंट्स किसी भी स्ट्रीम व कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- राकेश पोपली, निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed