{"_id":"581cd6a14f1c1b8c3c4359a1","slug":"common-admission-release-schedule-for-schools-know-when-to-apply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी, जानिए कब करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी, जानिए कब करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में नौनिहालों के दाखिले के इच्छुक अभिभावक तैयारी शुरू कर लें। शिक्षा विभाग ने एंट्री लेवल(नर्सरी-केजी) में दाखिले का संभावित कॉमन एडमिशन शेड्यूल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
शेड्यूल के तहत अभिभावक 1 से 20 दिसंबर तक सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे। कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर अंतिम मुहर अगले हफ्ते तक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल भेज दिया है। इस संबंध में स्कूलों से सुझाव मांगे गए हैं। लेकिन शेड्यूल पर अंतिम मुहर आगामी बुधवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रूबिंदरजीत सिंह बराड़ और प्राइवेट स्कूल प्रंबधकों की मीटिंग के बाद ही लगेगी।
विज्ञापन
ये होगा संभावित कॉमन एडमिशन शेड्यूल
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर इस साल प्राइवेट स्कूल विरोध कर रहे हैं। लेकिन विभाग कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर काफी सख्त है। शिक्षा विभाग ने पिछले साल के शेड्यूल को ही फालो किया है और उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया।
जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूलों से कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर मांगे गए, लेकिन किसी स्कूल ने इस संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है। ऐसे में विभाग द्वारा तैयार शेड्यूल को ही फाइनल शेड्यूल माना जा सकता है।
ये होगा संभावित कॉमन एडमिशन शेड्यूल
30 नवंबर- सभी स्कूलों को दाखिले संबंधी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करनी होगी।
1 से 20 दिसंबर- आवेदन फार्म जारी होंगे और जमा किए जाएंगे।
30 दिसंबर से पहल-लकी ड्रा के योग्य बच्चों की लिस्ट जारी होगी।
11 से 25 जनवरी- दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की फाइनल लिस्ट जारी करनी होगी।
25 जनवरी तक वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी।
27 जनवरी से 16 फरवरी तक फीस जमा करनी होगी।
18 फरवरी 2017- दूसरी वेटिंग लिस्ट से से चुने गए स्टूडेंट की लिस्ट जारी होगी।
28 फरवरी-वेटिंग लिस्ट से चुने स्टूडेंट की फीस जमा होगी।