आयोग पर टिका परीक्षाओं का शेड्यूल, जल्द आएगी डेटशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की सालाना परीक्षाएं मार्च में ही होंगी। बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का शेडयूल तैयार कर लिया गया है, लेकिन निर्वाचन आयोग से परमिशन लेने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बोर्ड ने इसके लिए निर्वाचन आयोग को वीरवार को पत्र लिखा है। बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने इसकी पुष्टि की है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते और दसवीं की परीक्षा दूसरे हफ्ते में शुरू होगी।
वहीं, बोर्ड ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर परीक्षा केंद्र में निगरान दस्तों के अलावा केंद्र में रोटेशन मुताबिक ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे।
वहीं, इन परीक्षा केंद्रों में जिले के दूसरे अधिकारियों की भी स्पेशल ड्यूटियां लगाई जाएंगी। इस बार दसवीं की परीक्षा में 332445 रेगुलर व 25673 ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स अपीयर होंगे।
कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर नहीं देगा परीक्षा
वहीं, 12वीं की परीक्षा में 287652 रेगुलर व 31129 ओपन स्कूल के छात्र शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 2360 और 12वीं के लिए 1791 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, 1587 परीक्षा केंद्रों में दसवीं व 12वीं की परीक्षा सुबह और शाम के समय होगी।
बैंकों के माध्यम से भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र
बोर्ड ने तय किया है कि पहले की तरह सभी परीक्षा केंद्रों में बैंकों के माध्यम से ही प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। वहां से कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों में भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर नहीं देगा परीक्षा
बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस बार परीक्षा केंद्रों में कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा नहीं देगा। इसके लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। बार्डर एरिया के कुछ इलाकों में यह समस्या आई थी।
ऐसे में उन इलाकों को भी इसे सुधारने के लिए कहा गया है। कहीं से अगर विद्यार्थियों को जमीन पर बिठाने की शिकायत आती है तो बोर्ड द्वारा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।