फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Code of Conduct, Punjab University Chandigarh Will Got Grant of 1000 Crore Now After Elections

पंजाब यूनिवर्सिटी के 1000 करोड़ पर आचार संहिता ने लगाया ब्रेक, अब करना होगा लंबा इंतजार

Wed, 13 Mar 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Mar 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Code of Conduct, Punjab University Chandigarh Will Got Grant of 1000 Crore Now After Elections
पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश के प्रख्यात संस्थानों की सूची की घोषणा अब चुनाव के बाद होगी, फिर पंजाब विश्वविद्यालय को 1000 करोड़ रुपये मिल पाएंगे। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में पीयू को प्रख्यात संस्थानों की सूची में शामिल किया था। इसके बाद सरकार हर साल 1000 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों के लिए पीयू को देगी। यह रकम 10 साल तक जारी की जानी थी। इन दिनों पीयू में फाइनेंशियल क्रंच चल रहा है। हर साल 60 से 70 करोड़ की आवश्यकता है। इस क्रंच को दूर करने के लिए अब नई सरकार बनने तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये है योजना
केंद्र सरकार ने योजना बनाई है कि देश के 20 शिक्षण संस्थानों को यूजीसी के दायरे से बाहर करके उनका विकास किया जाए। इसके लिए वर्ष 2017 में सभी शिक्षण संस्थानों से आवेदन मांगे गए। 15 साल तक की योजनाएं शिक्षण संस्थानों को देनी थी। पीयू ने भी 300 पेज का प्लान तैयार किया और कमेटी को भेजा। इस प्रस्ताव के बाद संबंधित संस्थानों के आईक्यूएसी हेड समेत दो प्रोफेसरों के साक्षात्कार लिए गए, जो संस्थान की पूरी प्लानिंग पर था। इसमें पीयू से भी आईक्यूएसी निदेशक व शिक्षक पहुंचे थे।
विज्ञापन


फरवरी में होनी थी घोषणा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रख्यात संस्थानों की घोषणा फरवरी में की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि चुनावी सीजन के चलते निर्णय नहीं लिए गए और अब आचार संहिता लग गई। सूत्रों का कहना है कि अब जुलाई के बाद ही इन संभावनाओं पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed