फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clerk exam, stenographar exam, ut administration, written exam, chandigarh

329 क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए परीक्षा आज, लगेगा जमावड़ा

Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
clerk exam, stenographar exam, ut administration, written exam, chandigarh
रविवार को परीक्षा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की रिक्रूटमेंट एजेंसी की देखरेख में होगी। - फोटो : अमर उजाला
युटी प्रशासन कई सालों के बाद रविवार को 329 स्थायी क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इन पदों के लिए 29,329 युवाओं ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की रिक्रूटमेंट एजेंसी की देखरेख में होगी। शहर के 59 इंस्टीट्यूट में 67 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और 2 से 4 बजे तक होगी। ब्रेक के बीच परीक्षा देने वालों को एग्जाम सेंटर से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। यूटी प्रशासन लंच का इंतजाम भी अपने स्तर पर करेगा। 
विज्ञापन


प्रशासन के लिए परीक्षा बड़ा चैलेंज 
यूटी प्रशासन के लिए यह परीक्षा चैलेंज बनी हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे और बायोमीट्रिक मशीनों से अटेंडेंस होंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास किसी को भी खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में सभी कॉलेज और स्कूलों के चार हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यूटी प्रशासन के आला अधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोट्स ..
परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए कई महीनों से तैयारी चल रही है। सभी एग्जाम सेंटर में जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हाईकोर्ट की रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत कराई जा रही है। 
जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन और परीक्षा के चीफ कोआर्डिनेटर 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed