फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Class on Floor in Modal School in Smart City Chandigarh

डीईओ के आदेशों की उड़ी धज्जियां, स्मार्ट सिटी के मॉडल स्कूल में में फर्श पर लग रहीं हैं कक्षाएं

Thu, 25 Apr 2019 04:05 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Apr 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Class on Floor in Modal School in Smart City Chandigarh
फर्श पर लग रहीं कक्षाएं
चंडीगढ़ की गिनती देश के स्मार्ट शहरों में होती है, लेकिन यहां के ‘मॉडल’ स्कूल में विद्यार्थी बेंच की कमी के कारण नीचे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। बच्चों को नीचे बैठाकर स्कूल प्रशासन जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह तस्वीर सेक्टर-49 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की है। जीएमएसएच-49 के विद्यार्थियों को कहीं जमीन पर बैठकर तो कहीं स्कूल के ग्राउंड में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। कारण सीधा सा है स्कूल में बेंच की कमी। स्कूल में बैठने की व्यवस्था नहीं होने से अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


5वीं व 7वीं कक्षा के विद्यार्थी नीचे बैठकर कर रहे पढ़ाई
स्कूल में एक नहीं बल्कि कई कक्षाएं फर्श पर लग रही हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे 7वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रिंसिपल ऑफिस के सामने नीचे बैठे पढ़ाई कर रहे थे। ठीक इसी समय स्कूल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर कक्षा 5वीं के सभी विद्यार्थी नीचे बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे। पूछने पर स्टाफ की तरफ से कहा गया कि बेंच के ऑर्डर किए गए हैं, अभी बन रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से कक्षाएं ऐसे ही इधर-उधर लग रही हैं। स्कूल के पास प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए भी बेंच नहीं है। तीन साल से स्कूल का जवाब यही है कि बेंच तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी कई बार आ चुकी हैं शिकायत

ऐसा नहीं है कि शहर के स्कूलों में विद्यार्थी पहली बार नीचे बैठे हो। इसी साल फरवरी में कड़ाके की सर्दी के बीच जीएमएचएस-29 में विद्यार्थियों द्वारा नीचे बैठकर परीक्षा देने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को हिदायत जारी की थी। प्रिंसिपल को लिखे लेटर में कहा गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा नीचे नहीं बैठे। बावजूद इसके शहर के इस स्कूल में विद्यार्थी नीचे बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं।

बुड़ैल जेल में तैयार हो रहे बेंच
किसी भी विद्यार्थी को नीचे नहीं बैठाया जाता है। स्कूल में करीब 200 विद्यार्थी बढ़े हैं, ऐसे में कुछ बेंच की कमी हो गई है। ऑर्डर दे दिया गया है। बुड़ैल जेल में बेंच तैयार हो रहे हैं।
- दर्शनजीत कौर, हेडमिस्ट्रेस, जीएमएसएच-49

मामले के बारे में पता करेंगे
विद्यार्थियों को नीचे नहीं बैठाया जा सकता। ये गलत है। जीएमएसएच-49 में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, इसलिए हो सकता है बेंच की कमी हो गई हो। हालांकि नए बेंच तैयार हो रहे हैं। बच्चों को अगर नीचे बैठाया गया है तो इस बारे में पता किया जाएगा।
- अनुजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed