फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash on DSW in Punjab University Syndicate

पीयू सिंडीकेट में डीएसडब्ल्यू को लेकर मचा घमासान, सदस्यों की राय से सहमत नहीं हैं वीसी

Wed, 29 May 2019 10:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 May 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Clash on DSW in Punjab University Syndicate
फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट मीटिंग काफी हंगामेदार रही। डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) को लेकर मीटिंग में काफी बहसबाजी हुई। डीएसडब्ल्यू (मेन) प्रो. इमैनुएल नाहर और डीएसडब्ल्यू (वुमेन) प्रो. नीना कपलाश और एसोसिएट डीएसडब्ल्यू प्रो. रंजन कुमार के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर काफी माहौल काफी गर्माया।
विज्ञापन


सिंडिकेट के सदस्यों ने तीनों नामों के प्रस्तावों पर मंजूरी दे दी, लेकिन पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार अड़ गए। उन्होंने इन नामों पर असहमति जताई। मंगलवार को हुई सिंडिकेट मीटिंग में कुल 24 एजेंडों पर चर्चा की गई। लंबी चली बहस के बाद तीनों नामों को मंजूरी देने के बाद आखिरी फैसले के लिए प्रस्ताव को सीनेट के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि प्रस्ताव के साथ पीयू के वीसी ने लिखा कि वह सिंडिकेट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। डीएसडब्ल्यू के नामों पर सिंडिकेट सदस्यों की राय अलग-अलग हो गई है। वीसी ने 31 मई तक इन पदों पर प्रस्तावित नाम देने की भी बात कही। गौरतलब है कि प्रो. इमैनुएल नाहर डीएसडब्ल्यू के पद पर पिछले तीन साल से एक्टेंशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल वह रिटायर भी होने वाले हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार लॉ विभाग के प्रो. देवेंद्र सिंह का नाम नए डीएसडब्ल्यू के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।

सिंडिकेट में आए प्रस्ताव

- बैठक में सदस्यों ने पीयू फैकल्टी की विभिन्न पदों पर एक्सटेंशन दिए जाने पर भी सहमति दे दी। इस दौरान एनएसएस कोर्डिनेटर के पद पर नवदीप शर्मा को 1 जुलाई तक एक्सटेंशन देने पर भी सभी सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दे दी।
- गेस्ट हाउस में रेंट, खाने, वाशिंग आदि के नए चार्जेस तय किए गए। इनके रेनोवेशन पर भी बात हुई।
- पीयू के यूआईईटी, एस्टीम इंडस्ट्रीज एचपी और स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के बीच एमओयू के अप्रूवल पर चर्चा।
- विभिन्न आरोपों को लेकर अशोक कुमार की तीन वेतन वृद्धि रोके गए।
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की पंजाब सरकार की ओर से से रूकी हुई ग्रांट पर विचार।
- पीयू के कुछ डिपार्टमेंट्स में कांट्रेक्ट पर रखे टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की एक्सटेंशन को अप्रूवल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed