{"_id":"5ce2445cbdec220724488291","slug":"clash-in-ubs-and-punjab-university-syndicate-on-mba-enterprenure-fees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयूः एमबीए एंटरप्रेन्योर फीस पर सिंडिकेट और यूबीएस में ठनी, विद्यार्थी कहीं और ले लेंगे दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयूः एमबीए एंटरप्रेन्योर फीस पर सिंडिकेट और यूबीएस में ठनी, विद्यार्थी कहीं और ले लेंगे दाखिला
Mon, 20 May 2019 11:39 AM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 20 May 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीए एंटरप्रेन्योर के संचालन को सिंडिकेट ने मंजूरी नहीं दी। फीस बढ़ाए जाने को लेकर सदस्यों ने प्रस्ताव यूबीएस को भेज दिया। सिंडिकेट चाहती है कि सालाना फीस 2.50 लाख रुपये हो जबकि यूबीएस ने कह दिया कि विद्यार्थियों से एक लाख से अधिक फीस नहीं ले सकते। यूबीएस विभाग ने यह प्रस्ताव पीयू प्रशासन को भेज दिया है। पीयू के यूबीएस की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया था कि इस वर्ष एमबीए एंटरप्रेन्योर शुरू कर देंगे। इसके लिए 35 सीटें निर्धारित की गई थीं। एक सेमेस्टर की फीस 50 हजार तय की गई थी। साल में दो सेमेस्टर की पढ़ाई होगी तो इस तरह एक लाख में रुपये पीयू के खाते में आएंगे।
यह प्रस्ताव बोर्ड ऑफ कंट्रोल, पीजी बोर्ड ऑफ स्टडी व फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट कमेटी में पास हो गया। आखिर में इसे मंजूरी देने के लिए सिंडिकेट में लाया गया। यहां कुछ सदस्यों ने अड़ंगा लगाते हुए कहा कि यूबीएस की ओर से फीस का निर्धारण कम किया गया है। विद्यार्थियों से सालाना ढाई लाख रुपये फीस ली जाए। यह आपत्ति लगने के बाद प्रस्ताव सिंडिकेट में पास नहीं हो सका और अब यूबीएस विभाग को सिंडिकेट के सदस्यों के इस प्रस्ताव को मनन करने के लिए भेजा है। सूत्रों का कहना है कि यूबीएस ने दो टूक लिखा है, यूबीएस में पहली बार यह कोर्स शुरू होगा।
ऐसे में विद्यार्थियों को मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रैक्चर नहीं है। सुविधाएं पूरी नहीं मिलेंगी तो यूबीएस का नाम खराब होगा। उन्होंने कहा है कि एक बार कोर्स को मंजूरी दी जाए। जैसे ही बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे तो फीस आगे बढ़ा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक यूबीएस ने इस कोर्स की फीस की तुलना अन्य संस्थानों से भी की है। यदि शुरूआत में ही फीस बढ़ा दी जाएगी तो विद्यार्थी दूसरे स्थानों की ओर रुख कर सकते हैं। बताया जाता है कि अब यह प्रस्ताव सिंडिकेट में 28 मई को आएगा।

विशेषज्ञों ने बनाया प्रस्ताव, फिर भी अड़ंगा
यूबीएस पूरी दुनिया में छाया हुआ है। यहां की वर्ल्ड रैंकिंग भी 15 है। हर कोर्स का संचालन यहां बेहतर होता है। शिक्षा गुणवत्ता भी अच्छी है। इस विभाग के विशेषज्ञों ने ही एमबीए एंटरप्रेन्योर का प्रस्ताव तैयार किया और सोच समझकर ही फीस का निर्धारण किया और उसके तर्क भी दिए, लेकिन सिंडिकेट में जैसे ही प्रस्ताव गया तो अड़ंगा लगा दिया। सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग मनमानी में लगे हैं। पीयू कैलेंडर की धज्जियां उड़ाकर प्रस्ताव तक पास किए जा रहे हैं। हालांकि यह जांच का विषय है।
कैट की वेटिंग वाले विद्यार्थी प्रवेश लेंगे
यदि समय पर एमबीए एंटरप्रेन्योर शुरू हो जाता है कि कैट की वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला यूबीएस की ओर से किया जाएगा। 750 विद्यार्थी इंतजार में हैं कि यूबीएस इस कोर्स का संचालन करे लेकिन कोर्स की मंजूरी को देरी हुई तो पीयू को घाटा होगा और संदेश भी गलत जाएगा।