{"_id":"5d6608b08ebc3e93cf6557b0","slug":"clash-in-students-dsw-controversy-in-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू में घमासानः रात में अपने ही कार्यालय का ताला तोड़कर घुसे डीएसडब्ल्यू, भड़क गए छात्र नेता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में घमासानः रात में अपने ही कार्यालय का ताला तोड़कर घुसे डीएसडब्ल्यू, भड़क गए छात्र नेता
Wed, 28 Aug 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू जगत भूषण
- फोटो : अमर उजाला
डीएसडब्ल्यू प्रकरण को लेकर पीयू में नाटकीय घटनाक्रम हुआ। नवनिर्वाचित डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने ही ऑफिस का ताला तोड़कर घुस गए।
हुआ यूं कि सुबह नवनिर्वाचित डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन छात्रों ने उन्हें कमरे के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया और वह वापस लौट गए। लेकिन रात करीब 9.30 बजे चीफ सिक्योरिटी अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल की अगुआई में कार्यालय का ताला तोड़कर डीएसडब्ल्यू ऑफिस के अंदर दाखिल हो गए। उधर, इस मामले की भनक जब छात्र नेताओं लगी तो वह उग्र हो गए। उन्होंने बुधवार को प्रोटेस्ट के साथ वीसी का पुतला फूंकने की धमकी दी है।
इस प्रकरण को लेकर मंगलवार सुबह भी एनएसयूआई, एसएफएस, आइसा समेत कई संगठनों का प्रोटेस्ट जारी रहा। प्रोटेस्ट कर रहे छात्र सुबह से ही धरने पर स्टूडेंट सेंटर पर बैठे थे। जैसे ही 10.00 बजे डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने कार्यालय परिसर में पहुंचे छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। थे। छात्रों ने कहा कि उनका विरोध डीएसडब्ल्यू के चयन के खिलाफ है। सीनेट के बहुमत को दरकिनार कर उनकी तैनाती कर दी गई जो गलत है, यह विरोध चलता रहेगा।

Trending Videos
डीएसडब्ल्यू ने कहा, जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उसी के तहत कार्यालय पहुंचे हैं। तमाम छात्रों की हॉस्टल आदि की समस्याएं आ रही हैं। वह परेशान हैं, ऐसी स्थिति में कार्यालय में जाना जरूरी है। वहां सभी रिकॉर्ड देखने के बाद छात्रों की समस्याओं का हल किया जा सकेगा। यह कहने के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र नहीं माने। प्रोटेस्ट जारी रहा। पुलिस ने भी छात्रों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने, आखिर में सभी को वापस आना पड़ा।
छात्र नहीं माने तो आज बलपूर्वक उठाया जाएगा
छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही छात्र संघ चुनावों की भी घोषणा हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट सेंटर स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय में अधिकारियों को बैठना होगा। छात्र वहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं, वह नहीं मान रहे हैं। जानकारों का कहना है कि पुलिस फोर्स बुधवार को छात्रों को एक बार और मनाने की कोशिश करेगी अन्यथा बुधवार को उन्हें बलपूर्वक उठाया जाएगा।