{"_id":"5d6de4ce8ebc3e014f25c77a","slug":"clash-in-nsui-and-soi-supporters-punjab-university-student-council-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में छात्र संघ चुनाव में मारपीट, एनएसयूआई और सोई समर्थक आपस में भिड़े, घंटों हंगामा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में छात्र संघ चुनाव में मारपीट, एनएसयूआई और सोई समर्थक आपस में भिड़े, घंटों हंगामा
Tue, 03 Sep 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई और सोई समर्थक आपस में भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव में मारपीट शुरू हो गई है। सोमवार को यूआईईटी विभाग में एनएसयूआई व सोई के समर्थक भिड़ गए। हाथापाई के साथ मारपीट भी हुई। घंटों हंगामा चलता रहा, बाद में दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थकों में बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। यूआईईटी से इस बार एनएसयूआई ने अपना छात्र संघ अध्यक्ष उम्मीदवार निखिल नर्मेता को उतारा है।
इसी के तहत वह छात्रों से वोट मांगने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में समर्थक भी जुटे। वहीं दूसरी ओर से सोई के अध्यक्ष पद उम्मीदवार चेतन चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। दोनों ही पक्षों ने संख्या बल के आधार पर शक्ति प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की गई। आरोप है कि एनएसयूआई के कुछ समर्थकों ने कक्षाओं में जाकर यह प्रचार किया कि वह निखिल का साथ दें, क्योंकि वह यूआईईटी के स्टूडेंट हैं।
सोई के चेतन चौधरी उर्दू से पढ़ रहे हैं। वह यहां के स्टूडेंट नहीं हैं। बताया जाता है कि यह बात सोई के समर्थकों को पता लगी तो उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मध्य जाकर विरोध जताया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। यह मामला आगे बढ़ गया। हाथापाई व मारपीट भी हो गई। हंगामा चलता रहा। आखिर में दोनों पक्षों के कुछ पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत करवा दिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।