फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between two student group in sd collage

एसडी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, विद्यार्थी और होमगार्ड जख्मी

Wed, 22 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
clash between two student group in sd collage
FIGHT - फोटो : Demo Pic
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में बुधवार को कॉलेज में आयोजित फेस्ट के दौरान ऑडिटोरियम में प्रवेश को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक विद्यार्थी और होमगार्ड का जवान जख्मी हो गया। घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से कॉलेज प्रेसिडेंट इकबालप्रीत सिंह ठक्कर उर्फ प्रिंस समेत पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज के आडिटोरियम में दोपहर को कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बीबीए फाइनल ईयर का छात्र रश्मि चावला ऑडिटोरियम में प्रवेश करने लगा तो वहां खड़े स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट इकबालप्रीत सिंह और अन्य ने उसे रोक दिया। इस पर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। जानकारी मिलते ही शिक्षकों ने  दोनों पक्षों के स्टूडेंट्स को वहां से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद रश्मि साथियों के साथ कॉलेज कैंटीन में चला गया।
विज्ञापन


आरोप हैं कि दोपहर करीब दो बजे इकबालप्रीत 8-10 साथियों के साथ कैंटीन में पहुंचा और रश्मि पर हॉकी से हमला कर दिया। रश्मि बचाव के लिए वहां से भागा तो आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। लड़ाई होते देख वहां तैनात होमगार्ड भोला सिंह बीच-बचाव को आया तो आरोपियों ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद युवकों ने रश्मि को बीच मैदान हॉकियों से बुरी तरह पीटा। हमले से उसके सिर पर चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रश्मि और भोला सिंह को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। इलाज के बाद रश्मि दोस्तों के साथ सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन पहुंचा और स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट इकबालप्रीत सिंह, हरमन मंढेर, रोहिल, सिमर सिंह, युवराज सेठी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  


कॉलेज परिसर में हुई मारपीट को लेकर कॉलेज प्रशासन अपने तौर पर जांच करेगा। इसके लिए कमेटी गठित दी गई है। जांच में दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- भूषण कुमार शर्मा, प्रिसिंपल
जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed