फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Change the rules PU extension, the employee went into opposition

पीयू ने बदले एक्सटेंशन नियम, विरोध में उतरे कर्मचारी 

Tue, 03 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Change the rules PU extension, the employee went into opposition
Panjab University - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सी क्लास कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीयू प्रशासन के फैसले को लेकर नॉन टीचिंग कर्मचारी विरोध में खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार पीयू कर्मचारियों ने फैसला वापस लेने के लिए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पहले पीयू प्रशासनिक ब्लॉक और फिर वीसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पीयू अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला कुछ शांत हुआ। 
विज्ञापन


पीयू रजिस्ट्रार की ओर से 30 दिसंबर को सी क्लास कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया गया। जिसमें 60 साल की उम्र के बाद कर्मचारियों को एक महीने की एक्सटेंशन देने का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 2-2-1 साल के हिसाब से मिलती थी एक्सटेंशन

Change the rules PU extension, the employee went into opposition
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो

जबकि पीयू नियमों के तहत कर्मचारियों को 2-2-1 साल के तहत नौकरी में एक्सटेंशन दी जाती थी। पीयू के इस फैसले को लेकर सी क्लास एसोसिएशन ने विरोध किया है। हाल ही में साठ साल की उम्र में रिटायर होने वाले कर्मचारियों पर पीयू प्रशासन की ओर से नया नियम लागू करने का फैसला लिया गया है।

ऐसे कर्मचारियों की संख्या 7 है। पीयू सी क्लास एसोसिएशन प्रेसिडेंट कृष्णा कुमारी ने कहा कि पीयू प्रशासन इस मामले में मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पीयू ने फैसला वापस नहीं लिया तो विरोध जारी रहेगा। 

उधर सी क्लास एसोसिएशन के महासचिव रामानंद रतूड़ी ने कहा कि पीयू के कुछ अधिकारी मनमाने ढंग से पीयू कैलेंडर की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed