{"_id":"5914b35e4f1c1b1d688518fa","slug":"chandigarh-to-start-new-scheme-from-new-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से बड़ा बदलाव, अब साइंस स्ट्रीम में दाखिले होंगे सेंट्रलाइज्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नए सत्र से बड़ा बदलाव, अब साइंस स्ट्रीम में दाखिले होंगे सेंट्रलाइज्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शिक्षा सत्र से दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी, उससे संबंधित कॉलेजों या गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों में साइंस स्ट्रीम की एडमिशन के लिए भी सेंट्रलाइज्ड प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यानी अब साइंस स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए एक ही फार्म भरना होगा और कट ऑफ लिस्ट व काउंसलिंग के बाद एडमिशन मिलेगा। जबकि अभी तक बीकॉम में दाखिले के लिए ही इस प्रक्रिया को अपनाया जाता था।
एमएचआरडी से नोटिंग आने के बाद दाखिले की प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड करने पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका फायदा स्टूडेंट्स को होगा। अगर यह योजना लागू हुई तो साइंस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को चंडीगढ़ के कॉलेजों के लिए एक ही फार्म भरना होगा। अभी तक सभी कॉलेजों के लिए अलग-अलग फार्म भरने की प्रक्रिया है। इस सिस्टम के लागू होने से इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। यह योजना राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत शुरू की जा रही है।

यह होगी प्रक्रिया
यह होगी प्रक्रिया
साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लेने के लिए एक ही फार्म भरना होगा। उसमें स्टूडेंट को अपने रिजल्ट का पूरा ब्यौरा देना होगा और साथ ही पसंद के तीन कॉलेज भरने होंगे। उसके बाद स्टूडेंट के नंबर और कट आफ लिस्ट के बाद उसका कॉलेज और स्ट्रीम तय होगी। स्टूडेंट की काउंसलिंग के बाद तय होगा कि उसके लिए बीएससी के कौन से सब्जेक्ट सही रहेंगे।
अभी तक ऐसे होता आया
अभी तक एडमिशन लेने के लिए अलग-अलग कॉलेजों का फार्म भरना पड़ता है। हर कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट के मुताबिक एडमिशन होता है। इस प्रक्रिया में पैसा भी ज्यादा खर्च होता है और एक कॉलेज से दूसरे में जाने पर परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
चंडीगढ़ के कॉलेजों के लिए यह योजना तैयार की गई है। इस सेशन से सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिला होगा।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजूकेशन व प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान।