फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Schools Going to Increase Fees

पैरेंट्स पढ़ें बुरी खबर और जेब ढीली करने को तैयार रहें, विभाग ने खड़े किए हाथ

Sat, 17 Mar 2018 03:59 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Schools Going to Increase Fees
nursery admission
चंडीगढ़ के पैरेंट्स पर एक बार फिर फीस बढ़ोतरी की मार पड़ने वाली है। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने इसकी तैयारी कर ली है। इस साल नए सेशन में एडमिशन के लिए 8 से 14 फीसदी फीस बढ़ाने की तैयारी कर है। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी पर लगाम लगाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं, क्योंकि अब तक  प्रशासन को एमएचए से फीस रेगूलेशन एक्ट को मंजूरी नहीं मिली है। शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के मुताबिक बिना एक्ट के मंजूरी के वह प्राइवेट स्कूलों पर लगाम नहीं लगा सकते।
विज्ञापन


जबकि नए सेशन को शुरू होने में मात्र 14 दिन रह गए हैं और सभी प्राइवेट स्कूलों में अब एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी स्कूलों ने अपने हिसाब से 8 से 14 फीसदी फीस बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने कहा कि इस साल सभी प्राइवेट स्कूलों की ओर से 8 से 14 फीसदी फीस बढ़ाई जाएगी। नए सेशन में फीस बढ़कर ही ली जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन के तहत 75 स्कूल आते हैं। सभी में फीस बढ़ाई जाएगी। सिटी के सभी प्राइवेट स्कूल में नए सेशन की एडमिशन एक अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन


यूटी शिक्षा विभाग की देरी से अब तक नहीं मिली पॉलिसी को मंजूरी
कई साल से प्राइवेट स्कूलों की ओर से अपने हिसाब से नए सेशन में 8 से 15 फीसदी फीस बढ़ाने पर अंकुश लगाने में स्वयं शिक्षा विभाग यूटी ने देरी की। यह बात पंजाब में लागू हो चुकी फीस पॉलिसी एक्ट को यूटी में शुरू करने के लिए प्रशासन की ओर से भेजी गई प्रपोजल की देरी से साफ जाहिर होती है। इस पॉलिसी को सबसे पहले 5 जून 2016 में ड्राफ्ट के रूप में चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की राय मांगने के बाद नवंबर 2016 में पंजाब की फीस पॉलिसी में थोड़ा बदलाव करके पॉलिसी का ड्राफ्ट एमएचआरडी को भेजा गया। फिर मार्च 2017 में पंजाब में बनी फीस पॉलिसी की तर्ज पर फाइल तैयार कर एमएचए को भेजी गई। फिर अक्टूबर 2017 में एमएचए ने फाइल वापस भेजी और पॉलिसी में कमियां बताकर उसे ठीक करने को कहा। दिसंबर 2017 में पॉलिसी के प्रति कमेंट्स मांगे गए और जनवरी 2018 में प्राइवेट स्कूल की रिप्रजेंटेंशन के बाद दोबारा से फाइल चंडीगढ़ प्रशासन को दी गई और अब इसकी मूंजरी के लिए प्रशासन को इंतजार है।

विवेक हाईस्कूल में 10 तो अन्य में 8 से दस फीसदी बढ़ाई जाएगी फीस
विवेक हाईस्कूल सेक्टर-38 के डायरेक्टर और इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने बताया कि उनके स्कूल में नए सेशन की एडमिशन में करीब 10 फीसदी फीस बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा केबीडीएवी की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने बताया कि उनके स्कूल में 8 फीसदी फीस बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अन्य सभी प्राइवेट स्कूल में 10 से 14 फीसदी फीस बढ़ाई जा रही है।

हम पॉलिसी एक्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। यदि प्राइवेट स्कूल अभी फीस बढ़ाएंगे तो हम एक्शन नहीं ले पाएंगे। हां यदि मंजूरी मिल जाती है तो सभी प्राइवेट स्कूल के खिलाफ एक्ट के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

- रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल्स यूटी

समय पर फीस पॉलिसी लागू न होने से सिर्फ अभिभावकों को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा, उन पर महंगाई की ओर मार पडे़गी। प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती गई, वर्ना जून 2016 में बनाई गई पॉलिसी को इतना लेट क्यों मंत्रालय में भेजा गया।
- नितिन गोयल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन

यह पॉलिसी इस साल तो लागू होगी ही नहीं। हम फीस बढ़ोतरी 8 से 14 फीसदी ही कर रहे हैं। वैसे भी इस एक्ट पॉलिसी को हमने कोर्ट में चैलेंज किया है।
-एचएस मामिक, अध्यक्ष इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed