फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Schools Draw for Entry Level Admission of Childrens

मिशन एडमिशनः एक ही दिन 5 स्कूलों में ड्रा, बच्चों का नाम आते ही खिले मां-बाप के चेहरे

Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Schools Draw for Entry Level Admission of Childrens
एडमिशन के लिए स्कूल पहुंचे अभिभावक
चंडीगढ़ के चार कान्वेंट स्कूलों व चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 में बच्चों के दाखिले के लिए ड्रा निकाला गया, जिसके बाद कुछ पैरेंट्स के चेहरे खिले हुए नजर आए। लेकिन ज्यादातर को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसका कारण यह था कि सीटों के मुकाबले एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या कहीं ज्यादा थी। चारों कान्वेंट स्कूलों का ड्रॉ एक ही समय पर था, जिसके चलते परिवार के सदस्य अलग-अलग स्कूलों में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


स्कूलों में स्लिप के साथ एक ही सदस्य को एंट्री दी जा रही थी। इस दौरान ऐसे भी कई पैरेंट्स नजर आए जो व्हाट्सएप के जरिये ही स्लिप की फोटो दिखाकर एंट्री कर रहे थे। ड्रा निकाले गए स्कूलों में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर 9, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26, सेंट एनीज स्कूल सेक्टर 32 और चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 शामिल हैं।
विज्ञापन


समय से पहले पहुंचे पैरेंट्स
सभी स्कूलों में दोपहर 3 बजे शुरू हुए इस ड्रा में समय से एक घंटे पहले ही पैरेंट्स आने शुरू हो गए थे। बच्चों के एडमिशन फार्म की रिसिप्ट जिस बॉक्स में डाली थी, उसमें से रिसिप्ट को निकालने के लिए पैरेंट्स को ही बुलाया गया ताकि ट्रांसपेरेंसी रहे। ड्रॉ में जैसे-जैसे सीटें भरती जा रहीं थीं, वैसे ही पैरेंट्स की धड़कनें भी बढ़ रहीं थीं, क्योंकि हर कोई यह चाहता था कि उसके बच्चे का नंबर आ जाए। शाम करीब 5 बजे तक शांतिपूर्वक ड्रा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब निकला 0001 नंबर, बजीं तालियां
सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पहला ड्रा काश्वी नाम के छात्रा का निकला। करीब 20 बच्चों के नाम आने के बाद अचानक एक ड्रा 0001 नंबर का निकला। जैसे ही एनाउंस किया गया सभी ने उस बच्चे को किस्मत वाला बताया और एक साथ ताली बजाईं।


कुछ सीटों पर हुआ ड्रा तो कुछ रिजर्व
सेक्रेड हार्ट स्कूल में 160 सीटों पर 1,127 फॉर्म जमा हुए। इनमें 91 सीटों पर ड्रा हुआ जबकि 69 सीटें रिजर्व रखी गईं और पांच सीटें वेटिंग में रखी गईं हैं। सेंट जॉन्स स्कूल में 160 सीटों पर 538 फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से 99 सीटों का जनरल कैटेगरी के तहत ड्रा निकाला गया जबकि 61 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी गईं, जबकि दो सीटें वेटिंग में हैं। कार्मल कान्वेंट स्कूल में 120 सीटों पर 1056 फार्म जमा हुए। वहीं सेक्टर-32 स्थित सेंट एनीज स्कूल की तो यहां 200 सीटों पर करीब 2 हजार फार्म जमा हुए। 148 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया। वहीं चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में कुल 200 सीटें हैं जिसमें से 45 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया जबकि 10 सीटें वेटिंग में रखी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed