{"_id":"5d3011568ebc3e6cd11bad9c","slug":"chandigarh-schools-11th-class-admission-process-and-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुई, 6,745 को बदलवाना है स्कूल और स्ट्रीम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुई, 6,745 को बदलवाना है स्कूल और स्ट्रीम
Thu, 18 Jul 2019 11:58 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सेकेंड काउंसलिग की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सेकेंड काउंसलिंग में 6,745 स्टूडेंट्स ने स्कूल व स्ट्रीम बदलने के लिए आवेदन किया है। वहीं, शिक्षा विभाग के पास 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए 1,021 नए आनेदन पहुंचे हैं। सेकेंड काउंसलिंग में ऑनलाइन भरे फार्म की हार्डकॉपी जमा कराने के लिए स्टूडेंट्स के पास वीरवार दोपहर एक बजे तक का समय है।
पहली काउंसलिंग में शिक्षा विभाग के पास 12,833 सीटों पर 18,575 आवेदन आए थे, जिनमें से कई स्टूडेंट्स द्वारा फीस नहीं जमा कराने की वजह से उनके आवेदन रद्द माने गए। स्टूडेंट्स द्वारा दाखिला लेने के बाद 2336 सीटें खाली रह गईं थीं। सेकेंड काउंसलिंग में इन सीटों के लिए ही आवेदन मांगे गए थे। विभाग ने जिन स्कूलों में सीटें खाली बची हैं, उनकी डिटेल भी वेबसाइट पर अपलोड की है।
दूसरी काउंसलिंग में स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी जबकि सीट अलॉट होने वाले स्कूल की फीस 26 और 27 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें कुल 12 हजार 833 सीटें हैं। इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम मौजूद हैं। सेकेंड काउंसलिंग में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर आदि से हैं।
विज्ञापन
इन स्कूलों में जमा कराएं हार्डकॉपी
जीएमएसएसएस-20डी
जीएमएसएसएस-37डी
जीएमएसएसएस-38 वेस्ट
जीएमएसएसएस-46
जीएसएसएस-मौलीजागरां
जीएमएसएसएस-एमएचसी