{"_id":"5d256f4c8ebc3e6ce47b117a","slug":"chandigarh-samuh-gurudwara-prabandhak-sangthan-will-bear-expanses-of-sikh-students-education","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की सराहनीय पहल, सिख विद्यार्थी पढ़ाई के खर्चें की टेंशन न लें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की सराहनीय पहल, सिख विद्यार्थी पढ़ाई के खर्चें की टेंशन न लें
Wed, 10 Jul 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन ने एक अच्छी पहल की है। अब गरीब सिख बच्चों को पढ़ाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई के लिए बाधा बन रही फीस के लिए बच्चों के माता पिता को अब चिंता नहीं होगी। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन ने एक एजूकेशन फंड बनाने का फैसला लिया है। संगठन ने अपने पदाधिकारियों की बैठक में एक कमेटी का गठन किया है।
इसके सात मेंबर होंगे। यह कमेटी यह देखेगी कि जिन बच्चों को फीस की जरूरत है वे सही पात्र हैं या नहीं। सही पाए जाने पर उनकी फीस संगठन अदा करेगा। एजूकेशन फंड जुटाने के लिए बनी कमेटी में जत्थेदार तारा सिंह, साधु सिंह, सुखजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, रघबीर सिंह रामपुर, गुरजोत सिंह साहनी और सुरजीत सिंह कोहली पर आधारित कमेटी बनाई गई है।
कमेटी तय करेगी कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को कितनी फीस चाहिए। जिन्हें फीस की मदद चाहिए वे सही में गरीब हैं या नहीं। कमेटी जांच करेगी। जांच करने के बाद ही फीस भरेगी। चाहे इंजीनियरिंग हो या मेडिकल य कोई अन्य पढ़ाई की फीस संगठन अदा करेगा। पहले चंडीगढ़ के सिख परिवारों को इसके साथ शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
बाद में ट्राइसिटी के बच्चों के लिए भी एजूकेशन फंड बनाया जाएगा। इस फंड के तैयार होने से गरीब सिख परिवारों के मेहनती विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेधावी छात्र छात्राएं पैसे के अभाव में गुणवत्ता के एजूकेशन से वंचित रह जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

कहां पर संपर्क करें विद्यार्थी...
जो सिख विद्यार्थी गरीब हैं। वे अपनी सहायता के लिए सेक्टर- 34 और सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब में संपर्क कर सकते हैं।
संगठन ने फैसला लिया है कि गरीब सिख विद्यार्थियों के लिए फंड का इंतजाम होगा। इससे गरीबों में पढ़ाई के प्रति हौसला बढ़ेगा। गरीब है और वह पढ़ना चाहता है तो संगठन उसका फीस भरेगा। चाहे वह इंजीनियरिंग हो या मेडिकल या कुछ अन्य कोर्स।
- रघबीर सिंह रामपुर, महासचिव, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन