{"_id":"58ebd46d4f1c1b9d36cf5e9b","slug":"chandigarh-punjab-university-fee-hike-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज, कई छात्र गिरफ्तार, आज पीयू बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज, कई छात्र गिरफ्तार, आज पीयू बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर छात्र संगठनों का संघर्ष तेज हो गया है। सोमवार को जहां विद्यार्थियों ने जमकर बवाल काटा। वहीं, गवर्नर हाउस ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेताआें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर पीयू परिसर में ही यूआईटी में छात्र संगठनों के ज्वाइंट स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने पीयू के वाइस चांसलर का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन किया। 11 अप्रैल को प्रस्तावित पीयू बंद को लेकर छात्र संगठनों ने संपर्क अभियान चलाकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।
पुलिस और छात्रों में धक्कामुक्की
ज्ञापन देने से पहले विद्यार्थियों ने पीयू परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन देने गवर्नर हाउस की ओर बढ़ने लगे। लेकिन धारा-144 का हवाला देकर वहां मौजूद पुलिस ने पहले छात्रों को रोका। लेकिन छात्र गवर्नर हाउस तक जाने की जिद में अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने पीयूएससी के अध्यक्ष निशांत कौशल, पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष नवलदीप, स्टूडेंट फ्रंट पार्टी के अध्यक्ष आशिक मोहम्मद, आनंद समेत 20 छात्रों को हिरासत में ले लिया। तकरीबन तीन घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
यूआईटी में भी छात्र संगठनों का प्रदर्शन
स्टूडेंट फॉर सोसायटी के बैनर तले अन्य छात्र संगठनों ने भी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के सामने पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने की आवाज बुलंद की और वाइस चांसलर का पुतला भी फूंका।

छात्र नेता बोले, फीस वृद्धि वापस करवाकर दम लेंगे
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई, एबीवीपी की बेमियादी भूखहड़ताल जारी
इसी मसले को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से पीयू में भूखहड़ताल जारी है।
छात्र नेता बोले, फीस वृद्धि वापस करवाकर दम लेंगे-
फीस वृद्धि का फैसला छात्रों पर पीयू प्रशासन का कुठाराघात है। फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
-हरमनदीप, प्रेस सचिव, स्टूडेंट फॉर सोसाइटी
सरकार शिक्षा का पूरी तरह से निजीकरण करना चाहती है। इससे छात्रों में बहुत ज्यादा रोष है।
-करण रंधावा, कैंपस प्रेजिडेंट, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया
एनएसयूआई ने इस फैसले के खिलाफ भूखहड़ताल शुरू कर दी गई है। जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं होगी, तब तक भूखहड़ताल जारी रहेगी। संगठन पीछे हटने वाला नहीं है।
-नवदीप पम्बी, कैंपस प्रेजिडेंट, एनएसयूआई

पुलिस ने तीन घंटे बाद हिरासत में लिए बीस छात्रों को रिहा किया
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज
- फोटो : अमर उजाला
लड़ाई फीस वृद्धि के खिलाफ है। इसलिए फीस वृद्धि का फैसला वापस होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
-कुशल कौंडल, संगठन सचिव, एबीवीपी
पीयू हर साल फीस में वृद्धि कर रही है, लेकिन इस साल वृद्धि बेतहाशा की गई है, जो छात्रों के गले नहीं उतर रही है।
-हरमनजोत सिंह, मेंबर, सेंट्रल वर्किंग कमेटी, एबीवीपी
फीस वृद्धि के विरोध में छात्र संगठन पूरी तरह से लामबंद हैं। छात्रों के हितों के लिए उनका संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। छात्र गिरफ्तारियों से वे डरने वाले नहीं है।
-निशांत कौशल, प्रेसिडेंट, पीयू स्टूडेंट काउंसिल