{"_id":"59d3e71e4f1c1bc1538b59f3","slug":"chandigarh-pu-inso-congress-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हार के बाद चंडीगढ़ में इनसो की टीम भंग, अगले महीने नई टीम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चुनाव में हार के बाद चंडीगढ़ में इनसो की टीम भंग, अगले महीने नई टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
NSUI
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में हार के बाद चंडीगढ़ की इनसो टीम को भंग कर दिया गया है। इनसो प्रमुख दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टीम को भंग करने का निर्णय लिया। अभी नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है, लेकिन संकेत दिया गया है कि अगले हफ्ते तक नई टीम तैयार कर दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, चौटाला ने चंडीगढ़ में हुए चुनावों में पार्टी की सिर्फ एक सीट जीत पर खासा असंतोष जताया। वहीं टीम काफी पुरानी हो चुकी थी, इसमें बदलाव की जरूरत महसूस करते हुए यह कदम उठाया गया। इस बार के चुनावों में इनसो का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इनसो सिर्फ दो कॉलेजों में दो ही सीट जीत पाई। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज इनसो का गढ़ रहा है, लेकिन इस कॉलेज के चुनाव विवादों में आ जाने से स्थिति साफ नहीं हो पाई।
पुरानी टीम पास आउट, तो नई टीम को मौका
वहीं इनसो प्रमुख दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि चंडीगढ़ इकाई को काफी समय हो गया था। पुराने पदाधिकारी पास हो गए तो नए चेहरों की जरूरत होती है। कुछ दिनों में नई कार्यकारिणी बना दी जाएगी।