फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh private school admission update

चंडीगढ़ एडमिशन, एक नहीं 5-5 स्कूलों में आवेदन कर रहे अभिभावक

Thu, 07 Dec 2017 03:50 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
chandigarh private school admission update
चंडीगढ़ स्कूल एडमिशन
चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में कॉमन शेड्यूल जारी होने के बाद अभिभावकों की अपने बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल में दौड़ शुरू हो गई है। अभिभावक एक बच्चे के दाखिले के लिए पांच-पांच स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं। स्कूलों की ओर से उनकी मदद के लिए कोई काउंटर या हेल्प डेस्क नहीं बनाए गए। अगर कागजात में कोई कमी निकल आए तो उसे पूरा करने में समय लग जाता है और फिर से लाइन लगनी पड़ती है। हेल्प डेस्क हो तो इस समस्या से निपटा जा सकता है। इस वजह से पैरेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर, इंजीनियर और टीचर छुट्टी लेकर स्कूलों में फार्म जमा करने पहुंच रहे हैं। कान्वेंट स्कूलों में एक घंटा ही फार्म जमा हो रहे हैं। इस कारण अभिभावक परेशान हैं। अभिभावक एक स्कूल के बजाय पांच-पांच स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं, ताकि कहीं न कहीं ड्रा में उनके बच्चे का नाम आ जाए। अभिभावकों में सबसे अधिक क्रेज चार कान्वेंट स्कूलों में दाखिले को लेकर है। अमर उजाला टीम की ओर से यह हकीकत स्कूलों में जांची गई। अभिभावक  तीन दिन से फार्म जमा करने के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


सीटें कम होने के कारण कई जगह कर रहे अप्लाई
ड्रा सिस्टम 50 फीसदी सीटों पर होता है। इस कारण इसमें परेशानी होती है। कम सीटों के कारण तीन से चार जगह अप्लाई करना पड़ता है। मैंने अपनी बेटी के दाखिले के लिए पांच स्कूलों में अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुचि, अभिभावक

पांच स्कूलों में अप्लाई किया
बेटी के दाखिले के लिए तीन कान्वेंट स्कूलों में फार्म भरा है। जनरल कैटेगरी होने के कारण दो अन्य स्कूलों में आवेदन किया है। क्योंकि जनरल कैटेगरी में 25 सीटों पर ही दाखिला हर जगह मिलता है। कार्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर -26, सेंट एनीज सेक्टर-32 में सुबह नौकरी से टाइम मांगकर आए हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी आवेदन किया है।
- गुरप्रीत, पैरेंट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed