फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Private and Convent School Entry Level Admission Schedule

चंडीगढ़ः प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए करें आवेदन, देखे शेड्यूल

Thu, 22 Nov 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Private and Convent School Entry Level Admission Schedule
nursery admission
चंडीगढ़ के प्राइवेट एवं कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी) की एडमिशन के आवेदन एक दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक जमा होंगे। बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2019-20 के लिए फाइनल शेड्यूल जारी किया गया। गौरतलब है कि 12 नवंबर को डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन (डीएसई) की अध्यक्षता में सभी प्रिंसिपल के साथ मीटिंग की गई थी, जिसमें कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर चर्चा की गई थी। इस संबंध में बुधवार को दाखिले के अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर अपने दाखिले के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमाण पत्र, फीस सहित पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन को जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर
एडमिशन के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। यदि कोई अभिभावक स्कूल से प्रोस्पेक्टस लेना चाहता है तो उसकी योजना भी स्कूल को बनानी होगी। एक से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा होंगे। स्कूल अधिकतम 100 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस ले सकते हैं। प्रत्येक स्कूल में 3 से 14 नवंबर तक फार्म जमा करवाने की तारीख सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन


16 जनवरी को लिस्ट होगी जारी
प्रोस्पेक्ट्स जमा होने के बाद संभावित लिस्ट जारी करने का अधिकार स्कूलों के पास रहेगा। सभी स्कूलों में वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर 16 जनवरी तक एडमिशन के लिए सेलेक्ट बच्चों की सूची जारी करनी होगी। इनके अलावा छात्रों के नाम वेटिंग सूची जारी होगी। यह वेटिंग सूची 31 जनवरी तक स्कूल को डिस्पले करनी होगी। 12 फरवरी तक फीस जमा करने की तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना स्कूल अपनी वेबसाइट पर या नोटिस बोर्ड पर भी जारी करेगा। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 12 फरवरी तक सभी अभिभावकों को बच्चों की फीस को जमा कराना होगा। यदि फीस जमा नहीं होती है तो वह सीट खाली मानी जाएगी और उसके स्थान पर किसी दूसरे स्टूडेंट्स को दाखिल मिल सकता है।

स्कूलों को इन नियमों को करना होगा लागू  
- स्कूल की वेबसाइट पर एडमिशन की तमाम जानकारी करनी होगी अपलोड
- एंट्री कक्षा का नाम
- आयु वर्ग (कट-आफ डेट के साथ)
- एंट्री क्लास की उपलब्ध सीटें
- दाखिले के नियम
- दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी
-फीस की जानकारी   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed