फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh private and convent school admission schedule

कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में आवेदन के लिए आखिरी दो दिन, जल्दी करें

Fri, 09 Dec 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
chandigarh private and convent school admission schedule
school admission
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में नर्सरी और केजी में दाखिले के लिए अभिभावकों के पास सिर्फ दो दिन का समय बचा है। एंट्री लेवल के लिए अब आवेदन फार्म शुक्रवार और सोमवार को ही जमा किए जा सकेंगे। सभी स्कूलों ने शनिवार और रविवार को आवेदन न लेने का नोटिस पहले ही जारी कर दिया था। शहर के कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में करीब आठ हजार सीटों के लिए अभिभावकों की दौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन


रेजिडेंस प्रूफ विवाद के चलते कई दिन से अभिभावक परेशान थे। शिक्षा विभाग की ओर से कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों को नए निर्देश जारी होने के बाद कुछ राहत मिली है। वीरवार को सभी कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों की लंबी लाइनें थीं। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत अभिभावक 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


वीरवार को चारों कॉन्वेंट स्कूल में सुबह ही अभिभावक आवेदन फार्म जमा करने पहुंच गए। कॉर्मल कॉन्वेंट में 120 सीटों के लिए 500 से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं। सेक्टर-33 भवन विद्यालय में 100 सीटों के लिए 1078 फार्म जमा हुए हैं। सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस स्कूल में भी 650 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। उधर शहर के सरकारी स्कूलों में सीटों के बराबर भी आवेदन फार्म नहीं आए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


12 को छुट्टी हुई तो मिलेगा एक अतिरिक्त दिन
केंद्र सरकार ने ट्राइसिटी के दफ्तरों में 13 दिसंबर को घोषित ईद की छुट्टी 12 दिसंबर को करने के निर्देश जारी किए हैं। यूटी प्रशासन द्वारा अभी इस मामले में कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने कहा कि अगर 12 को छुट्टी हुई तो अभिभावकों को 13 को भी आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed