फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police security system for punjab university student council election

पीयू में छात्र संघ चुनाव, सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम, देखें नहीं होंगे कभी

Tue, 06 Sep 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Sep 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police security system for punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में कल छात्र संघ चुनाव हैं। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कैंपस में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए हैं, जो कभी देखने नहीं होंगे। आला अफसरों के साथ पीयू व कालेजों में 1500 पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी लॉ एंड आर्डर रोशनलाल ने बताया कि पीयू व उससे जुड़े कालेजों में छात्रसंघ चुनावों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को चुनाव पर नजर रखने के लिए एक एसपी, 8 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर व 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान खत्म होने तक पीयू का गेट नंबर 2 और 3 बंद रहेगा। पीयू में छात्रों की बिना आई कार्ड एंट्री नही दी जाएगी। वोटिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। पीयू में वाहनों व छात्रों को तलाशी के बाद ही घुसने दिया जाएगा। विद्यार्थियों से भी अपील है कि वे वोट कर अपने घरों वो हॉस्टलों को चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

chandigarh police security system for punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी। पुलिस का कहना है कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही झगड़े होने के ज्यादा चांस होते हैं। भीड़ भी कैंपस में काफी हो जाती है।

ऐसे में उन पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि जिस तरह अब तक चुनाव प्रचार के दौरान इस बार कोई बड़ी अप्रिय घटना नही हुई है तो चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न होंगे।

कॉलेजों में भी पुलिस तैनात
इसी के साथ पुलिस ने डीएवी कॉलेज, एसडी कॉलेज, खालसा कालेज और जीसी-11 में भी पुलिस बलों की बढ़ी संख्या में तैनाती की है। इन कालेजों में चुनाव के दौरान हिंसा होने की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed