{"_id":"5b3a792f4f1c1b69578b463e","slug":"chandigarh-launch-of-handicraft-training-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं ने सीखी पेंटिंग की तकनीक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं ने सीखी पेंटिंग की तकनीक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन सेक्टर-36 में सोमवार को हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कालेज के होम साइंस विभाग और इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग, खादी ब्लॉक प्रिंटिंग और फैब्रिक पेंटिंग की विभिन्न तकनीकों में छात्राओं ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईको फ्रेंडली और बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल पर फैब्रिक पेंटिंग को शामिल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कालेज की छात्राओं के आलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम में गवर्नमेंट कालेज ऑफ आर्ट्स, जीजीडीएसडी कालेज, चितकारा इंस्टीट्यूट व यूनिवर्सिटी ऑफ फैशन टेकभनोलॉजी और पंजाब यूनिवर्सिटी से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। होम साइंस के अलावा बीबीए, बीएससी और लैंग्वेज स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
प्रतिभागियों ने दुपट्टा, कुर्ती, टॉप, कुशन कवर, तकिया कवर और टेबल कवर इत्यादि पर खूबसूरत डिजाइन बनाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईको फ्रेंडली आब्जेक्ट्स केउत्पाद जैसे जूट बैग भी तैयार किए गए। कालेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कौशल की सराहना की। अंत में छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।