{"_id":"57a5fcfd4f1c1b347a2b87f2","slug":"chandigarh-govt-and-private-colleges-admission-system-will-change-proposal-ready","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, ये रहा प्रपोजल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में दाखिले के सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, ये रहा प्रपोजल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले का सिस्टम बदलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रपोजल तैयार है, जिसमें कई प्रावधान किए गए हैं। अगले सत्र से चंडीगढ़ के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले के कॉमन सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग से दाखिला मिलेगा। हजारों स्टूडेंट्स को अब आवेदन फार्म भरने के लिए प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सभी कॉलेजों की एक कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।सेंट्रलाइज्ड एडमिशन से स्टूडेंट्स को प्राइवेट कॉलेजों के प्रॉस्पेक्टस खरीदन के लिए 2 से 3 हजार अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। यूटी प्रशासन ऑनलाइन आवेदन लेगा और वह निशुल्क होगा। स्टूडेंट को दाखिला मिलने पर ही संबंधित कॉलेज में 200 से 250 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। गवर्नमेंट कॉलेजों में अभी यही नियम है।
जानकारी अनुसार सेंट्रलाइज्ड एडमिशन सिस्टम के तहत पहले चरण में प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए को छोड़ अन्य कोर्स के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। स्टूडेंट्स यूटी प्रशासन की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे। प्रत्येक कॉलेज को एक विषय में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड दाखिले का का फैसला स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल(रुसा) की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन
जल्द ही सभी कॉलेज प्रिंसिपल के साथ मीटिंग कर अगले सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। यूटी प्रशासन इस मामले में प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल की कॉमन कमेटी भी बनाने पर विचार कर रहा है।

11 कॉलेजों में बीकॉम सीटों की होती है सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग
यूटी प्रशासन बीकॉम की तर्ज पर ही अन्य कोर्स में भी सेंट्रलाइज्ड दाखिला करेगा। शहर के 11 कॉलेज और पीयू ईवनिंग स्टडीज की कुल 2380 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग करता है। 2016 में बीकॉम में दाखिले के लिए 7412 आवेदन आए थे। गौरतलब है कि 2016-17 सत्र के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में बीबीए,बीसीए,बीएससी के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की गई ।
शहर के टॉप कॉलेजों को मिलेगा ऑटोनोमस स्टेटस
यूटी हायर एजुकेशन कॉलेजों को ऑटोनोमस स्टेटस दिलाने की तैयारी में है। डीएचई की ओर से दी गई रिपोर्ट में शहर के 70 फीसदी इंस्टीट्यूट्स को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) नैक रैटिंग में ए ग्रेड मिला है।
ऑटोनोमस स्टेटस के बाद कॉलेजों को यूनिवर्सिटी की तर्ज पर अपने स्तर पर संचालन की अनुमति मिल जाती है। पीयू एफिलिएटेड फिरोजपुर स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन को यूजीसी की ओर से यह स्टेटस दिया गया है। यूटी प्रशासन पहले चरण में जीसी-11 और जीसीजी-11 को ऑटोनोमस स्टेटस के लिए आवेदन करेगा।
प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों के सभी संकायों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। अगले सत्र से इसे लागू करने की तैयारी है। यह शुरूआत स्टूडेंट्स की सुविधा और दाखिले में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए जरुरी है। गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए को छोड़ अन्य सभी विषयों की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन सिस्टम काफी सफल रहा है।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ प्रशासन