{"_id":"5bfe1a7bbdec2241bd3dc25e","slug":"chandigarh-entry-level-admission-schedule-in-private-and-convent-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः स्कूलों में दाखिले के लिए तैयार हो जाएं अभिभावक, इस तारीख तक करना होगा आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः स्कूलों में दाखिले के लिए तैयार हो जाएं अभिभावक, इस तारीख तक करना होगा आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
School Admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्राइवेट और कांवेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी) की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बचे हैं। इच्छुक अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये एडमिशन फार्म 1 से 14 दिसंबर तक जमा होंगे। 12 नवंबर को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) की अध्यक्षता में सभी प्रिंसिपल के साथ मीटिंग की गई थी, जिसमें कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर चर्चा की गई थी।
इस संबंध में दाखिले के लिए जरूरी जानकारी अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर दाखिले के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमाण पत्र, फीस सहित पूरी जानकारी दी जाएगी।
100 रुपये देनी होगी फीस
एडमिशन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। यदि कोई अभिभावक स्कूल से प्रोस्पेक्टस लेना चाहता है तो उसकी योजना भी स्कूल को बनानी होगी। स्कूल अधिकतम 100 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस ले सकते हैं।
विज्ञापन
16 जनवरी को लिस्ट होगी जारी
प्रोस्पेक्टस जमा होने के बाद संभावित लिस्ट जारी करने का अधिकार स्कूलों के पास रहेगा। सभी स्कूलों को वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर 16 जनवरी तक एडमिशन के लिए सेलेक्ट बच्चों की सूची जारी करनी होगी। इनके अलावा विद्यार्थियों के नामों की वेटिंग सूची जारी होगी। यह सूची 31 जनवरी तक स्कूल को डिस्पले करनी होगी।
यह सूचना स्कूल अपनी वेबसाइट पर या नोटिस बोर्ड पर भी जारी करेंगे। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 12 फरवरी तक सभी अभिभावकों को बच्चों की फीस को जमा कराना होगा। यदि फीस जमा नहीं होती है तो वह सीट खाली मानी जाएगी और उसके स्थान पर किसी दूसरे स्टूडेंट्स को दाखिल मिल सकता है।