फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh education deptt survey in govt school, major exposures in report

सर्वे में खुलकर सामने आई चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों की पोल, चौंकाने वाली रिपोर्ट

Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
chandigarh education deptt survey in govt school, major exposures in report
सरकारी स्कूल - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से किए गए स्टेट अचीवमेंट सर्वे में सरकारी स्कूलों की पोल खुल गई। यह सर्वे 111 स्कूलों में किया गया था। इसमें 90 स्कूलों के विद्यार्थियों के नंबर 40 फीसदी से कम आए हैं। इस तरह में शहर के शिक्षा विभाग पर सवाल खडे़ हो गए हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्टेट अचीवमेंट सर्वे किया था। सीबीएसई निर्देशों के अनुसार इस सर्वे में कम से कम 40 प्रतिशत परिणाम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इस बार पांचवीं और आठवीं के सभी विद्यार्थियों का यह टेस्ट लिया गया था। पांचवीं का पास प्रतिशत 24.7 और आठवीं का 38.8 प्रतिशत रहा है। दोनों में से किसी भी कक्षा का परिणाम पास प्रतिशत को क्रास नहीं कर पाया है। इस स्टेट अचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने गवर्नर के पास भेजा है। इस रिपोर्ट के  अनुसार अगर बच्चा इस सर्वे में पास नहीं होता है तो उसे उसी क्लास में पढ़ाया जाए।
विज्ञापन


स्कूल की क्वालिटी एजुकेशन को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाए जाने के लिए लिखा गया है। सर्वे में सामने आया है कि विद्यार्थी पंजाबी भाषा को पढ़ने में बहुत ही कमजोर हैं। इस कमजोरी का एक कारण टीचरों को पंजाबी भाषा को ज्ञान नहीं होना है। इसे बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग कौन-कौन से कार्य करेगा इसकी अभी कोई रणनीति विभाग की ओर से नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्टेट असेसमेंट सर्वे की रिपोर्ट गवर्नर को भेजी गई है। अगर इस पर स्वीकृति मिल गई तो यह टेस्ट पास होने के बाद ही अगली क्लास में पांचवीं और आठवीं के स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा।
 - रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed