{"_id":"590b028e4f1c1bc91d8b459c","slug":"chandigarh-education-deptt-ban-use-of-mobile-in-classsroom-by-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल टीचर्स के लिए कड़ा सरकारी फरमान देखिए, उल्लंघन किया तो खैर नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल टीचर्स के लिए कड़ा सरकारी फरमान देखिए, उल्लंघन किया तो खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूल टीचर्स को लिए कड़ा फरमान जारी किया है। अगर इसका उल्लंघन किया गया तो खैर नहीं होगी। कक्षाओं में शिक्षकों को मोबाइल फोन लाने पर बैन कर दिया है। यह अधिसूचना शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को बुधवार को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग ने 260 शिकायतें और पीएमओ से जवाब मांगने के कारण इसे बैन किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि स्कूल में स्टूडेंट्स अगर मोबाइल फोन लेकर आते हैं तो इसे जब्त किया जाएगा।
वहीं टीचर्स भी फोन क्लासरूम में लेकर नहीं जाएंगे। क्लासरूम में जाने से पहले टीचर्स को फोन बाहर रखना पडे़गा। अगर कोई शिक्षक फोन रखता है तो प्रिंसिपल और हेड मास्टर इसे जब्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग को 260 शिकायतें आई थी। वहीं सरकारी स्कूल के नौवीं में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी ने पीएमओ को पत्र लिखा था। इसके बाद पीएमओ की ओर से शिक्षा विभाग से जवाब मांगा गया था। जवाब मांगे जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से मीटिंग की गई।
शिक्षा विभाग ने मीटिंग में यह फैसला लिया है कि शिक्षक क्लासरूम में फोन लेकर नहीं जाए। इसके लिए उन्हें अलग से फोन रखने के लिए जगह दी जाएगी। मीटिंग के बाद सभी स्कूलों में लेटर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी करवाया गया है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हम पूरा ध्यान दे रहें हैं। अगर कोई शिक्षक इस नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग