फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Education Department Transfered 60 Teachers

चंडीगढ़ः सवालों के घेरे में आए तबादले और लगे आरोप, शिक्षा विभाग ने 60 टीचरों को किया ट्रांसफर

Wed, 21 Aug 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Education Department Transfered 60 Teachers
सांकेतिक तस्वीर
शिक्षा की गुणवत्ता में पिछड़ रहे गांवों और कालोनियों के स्कूलों को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा ने प्लानिंग की थी। इस प्लानिंग के मुताबिक, टॉप स्कूलों के टीचर्स को इन स्कूलों में भेजेंगे, लेकिन शिक्षा विभाग ने उनकी योजना के उलट किया। 60 शिक्षकों के ट्रांसफर कर दिए गए, जबकि टॉप स्कूल के शिक्षक वहीं जमे हुए हैं। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 60 जेबीटी और एनटीटी टीचर्स का ट्रांसफर कर दिया। ट्रांसफर किए ज्यादातर टीचर्स गांवों और कालोनियों के हैं और इनका तबादला भी कई गांवों-कालोनियों और कुछ सेक्टरों के स्कूलों में किया गया है।
विज्ञापन


शहर के टॉप स्कूल जैसे, जीएमएसएसएस-16, जीएमएसएसएस-33, जीएमएसएसएस-35, जीएमएसएसएस-37, जीजीएमएसएसएस-18, जीएमएसएसएस-19, जीएमएसएसएस-32, जीएमएसएसएस-46 से एक भी टीचर का ट्रांसफर नहीं किया गया है। इस ट्रांसफर को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कई टीचर्स ने आरोप लगाए हैं कि ट्रांसफर में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल सेक्टर्स में आने वाले स्कूलों में सालों से बैठे टीचर्स का ट्रांसफर क्यों नहीं किया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह थी एजुकेशन सेक्रेटरी की प्लानिंग
एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा का कहना था कि गांवों और कालोनियों के स्कूलों का रिजल्ट पिछड़ जाता है। इनमें सुधार लाने के लिए टॉप स्कूलों के टीचर्स जो सालों से एक ही स्कूल में जमे हुए हैं, उन्हें गांवों और कालोनियों के स्कूलों में भेजा जाएगा ताकि उन स्कूलों के रिजल्ट में भी सुधार आए। साथ ही स्टेट अवार्ड से सम्मानित टीचर्स को भी इन स्कूलों में भेजने की प्लानिंग थी, लेकिन मंगलवार को हुए ट्रांसफर में इन स्कूलों से एक भी टीचर को नहीं इधर-उधर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इस ट्रांसफर की जानकारी नहीं है। मुझसे इसकी अप्रूवल नहीं ली गई है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी हुई होगी तो पता किया जाएगा।
- बीएल शर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी, चंडीगढ़

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed