{"_id":"5c2f2034bdec225725363a85","slug":"chandigarh-education-department-notice-for-all-schools-regarding-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमानः अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जारी किया गया नोटिस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फरमानः अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जारी किया गया नोटिस
Fri, 04 Jan 2019 02:28 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर अधिक फीस वसूलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि साल में 8 फीसदी से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह कदम शहर के प्राइवेट स्कूलों में चल रहे नर्सरी के दाखिले में भारी-भरकम फीस बढ़ोतरी की आ रही शिकायतों के बाद उठाया है।
शहर में निजी स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर खींचतान चलती है। अभिभावकों से शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी स्कूल संचालक से प्रतिवर्ष आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोतरी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शिकायतें सही पाए जाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, निजी स्कूल संचालकों ने फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों को ताक पर रखकर आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी और पूरा साल विद्यार्थियों से बढ़ी फीस वसूलते रहते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल की फीस के साथ तुलना करने पर पाया गया कि कई स्कूलों ने आठ फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठन करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
यह कमेटी मामले की निगरानी करेगी। प्रशासन को शिकायत मिली है कि निजी स्कूल संचालकों ने आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी। जिन स्कूलों की शिकायतें मिल रही थीं, उनकी जांच तो कमेटी के पास भेज दी गई है। प्रशासन ने अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर क्लास वाइज फीस डिटेल मांगी हैं।