बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा चंडीगढ़ का शिक्षा विभाग, बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। घर पर परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को अगर किसी विषय में दिक्कत होती है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए परीक्षा से तीन महीने पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
अब विद्यार्थी मोबाइल या व्हाट्सएप पर संबंधित विषय के शिक्षकों से अपने सवाल पूछकर अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थी दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक शिक्षकों को फोन कर सकते हैं।
सभी बच्चों तक पहुंचाया गया ई कंटेंट
अंग्रेजी विषय की शिक्षिका योगिता खन्ना ने बताया कि विभाग ने ई-कंटेंट तैयार कर सभी बच्चों तक पहुंचा दिया है। विद्यार्थियों को अगर पाठ्यक्रम या प्रश्न हल करते समय कोई भी परेशानी आती है तो वह हमें हेल्पलाइन नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अगर मोबाइल पर समस्या हल नहीं होती तो हम व्हाट्सएप की मदद से कॉपी पर प्रश्न हल कर उसकी फोटो बच्चे को भेजेंगे।
अभी हम अपने स्कूल में विद्यार्थियों को सामान्य कक्षा में पूरा पाठ्यक्रम फिर से पढ़ा रहे हैं ताकि बच्चों में परीक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ सके। अर्थशास्त्र की शिक्षिका सोनिया गगनेजा ने बताया कि इस बार हमें निर्देश हैं कि बच्चों में ऑफलाइन परीक्षा को लेकर डर खत्म करना है क्योंकि पूरे साल ऑनलाइन पढ़ाई हुई है, इसलिए सामान्य परीक्षा देने के लिए उनमें आत्मविश्वास की कमी है। हम स्कूल में भी लगातार विद्यार्थियों को प्रेरित कर रहे हैं कि पाठ्यक्रम को कई हिस्सों में बांट लें। थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ाई करें और स्वमूल्यांकन करें। इससे अच्छी तैयारी के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
- शिक्षक विषय हेल्पलाइन नंबर
- परविंदरजीत कौर पंजाबी 9876694582
- संगीता छाबड़ा अंग्रेजी 9814733191
- नीरजा वालिया अंग्रेजी 9915959018
- नीनू राजवंशी रसायन विज्ञान 9463656006
- सोनिया गगनेजा अर्थशास्त्र 9501004383
- मीनाक्षी हिंदी 7973823089
- अंजू वाणिज्य 9501034553
- जसप्रीत कौर भूगोल 9872341016
- कुलदीप सिंह भौतिकी विज्ञान 9814183216
- रजनी गणित 9872990364
- जसजीत कौर विज्ञान 9417513654
- ईशु गुप्ता विज्ञान 9463586943
- योगिता खन्ना अंग्रेजी 9780438475
- हेमलता गणित 9041878325
- गुरप्रीत गणित 9501557733
- धीरजा सामाजिक विज्ञान 9915067140
- सुनीता कपूर काउंसलर 8054158996