फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Education Department Conducts JBT Recruitment Exam

जेबीटी परीक्षा: मैथ्स और रीजनिंग के सवालों ने छुड़ाए पसीने, साढ़े 21 हजार उम्मीदवार आए

Mon, 28 Jan 2019 10:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Education Department Conducts JBT Recruitment Exam
जेबीटी भर्ती परीक्षा
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में 418 जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल आए 21 हजार 578 आवेदन में से करीब 53 फीसदी उम्मीदवार ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाले परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का अपने-अपने केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


परीक्षा देकर निकले ज्यादातर उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नपत्र में मैथ्स व रीजनिंग के सवालों ने सभी को छकाया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के भी कुछ सवाल कठिन पूछे गए थे। प्रशनपत्र में कुल 150 सवाल पूछे गए थे। इसमें रीजनिंग, मैथ्स, टीचिंग एप्टीट्यूड, जनरल साइंस, सोशल साइंस व जनरल अवैरनेस के सवाल थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि रीजनिंग के सवाल ज्यादा कठिन थे, इन्हें हल करने में अधिक समय देना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं कइयों ने बताया कि गणित में ज्यामितीय के सवाल कठिन आए थे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान में विज्ञान, साहित्य और संविधान से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसमें कुछ सवाल कठिन व अटपटे भी थे। गौरतलब है कि जेबीटी परीक्षा के लिए कुल 43 सेंटर बनाए गए, जिसमें 7 कॉलेज व 36 सरकारी स्कूल थे। वहीं, आंशर की 29 जनवरी को निट्टर की वैबसाइट www.recruit.nitttrchd.ac.in पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद स्कूलों के बाहर लगा जाम

जेबीटी परीक्षाओं के लिए काफी संख्या में युवा चंडीगढ़ पहुंचे थे। उम्मीदवारों को 9.30 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया था। लेकिन उम्मीदवार सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद ज्यादातर स्कू लों के बाहर जाम की स्थिति बन गई। सेक्टर-23ए स्थित गवर्र्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने छोटे चौक पर जाम लग गया। इसकी वजह से गाड़ियों की कतार लग गईं। करीब 20 मिनट तक जाम रहा।

कुल 21 हजार 578 युवाओं ने किया है आवेदन
जेबीटी की 418 पोस्ट के लिए देश के कई राज्यों से कुल 21 हजार 578 आवेदन किया था। रविवार को लिखित परीक्षा देने के लिए करीब 53 फीसदी उम्मीदवार ही पहुंचे। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के अलावा बिहार, गुजरात, जम्मू एंड कश्मीर, दमन, तमिलनाडु से युवा परीक्षा देने पहुंचे।

क्या कहते हैं उम्मीदवार
वैसे तो पेपर ठीक था, लेकिन गणित के कुछ सवाल ज्यादा कठिन थे। ऐसे में देखते हैं क्या होता है। - अमित, फतेहाबाद (हरियाणा)
मैथ्स कुछ ज्यादा ही मुश्किल था। कुछ सवाल हल नहीं हो पा रहे थे। बाकी पेपर उम्मीद के मुताबिक ही था। - संजीव, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
पेपर अच्छा हुआ है। लेकिन उम्मीदवार अधिक होने की वजह से कुछ कह नहीं सकती। कटऑफ पर सब डिपेंड करेगा। - मोनिका, सेक्टर-24 (चंडीगढ़)
पेपर आसान था। मैथ्स को छोड़कर बाकी सभी सब्जेक्ट के सवाल आसान थे। अब देखते हैं रिजल्ट कैसा आता है। - दिलबाग, नरवाना (हरियाणा)
मैथ्स के कुछ सवाल उम्मीद के मुताबिक नहीं आए थे। रिजनिंग के कुछ सवाल तो हल ही नहीं हो रहे थे। - विजेंद्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed