फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh convent schools admission schedule

चंडीगढ़ के चारों कॉन्वेंट स्कूलों में बेटियों के लिए ज्यादा सीटें, जानिए कितनी?

Tue, 28 Nov 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
chandigarh convent schools admission schedule
school admission
चंडीगढ़ के चारों कान्वेंट स्कूलों में अगर दाखिला चाहिए तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं इनमें बेटियों के लिए ज्यादा सीटें हैं। चारों कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर होने वाले लकी ड्रा में लड़कियों के लिए अधिक सीटें होंगी। कॉर्मल कॉन्वेंट की 120 और सेक्रेड हार्ट में सभी 200 सीटों पर लड़कियों को दाखिला मिलेगा। सेंट ऐंस की 200 सीटों में से 100 सीटें भी लड़कियों के लिए रिजर्व होंगी।
विज्ञापन


सेक्टर-26 सेंट जोंस स्कूल की सभी 160 सीटें लड़कों के लिए रिजर्व होंगी। इन स्कूलों की 750 सीटों के लिए दाखिले का ड्रा 25 जनवरी को होगा। चार कान्वेंट स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए लोग अपने साथ फार्म का प्रिंट लेकर आएं। चारों स्कूलों में फार्म के रेट 100 रुपये लिए जाएंगे। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस कॉन्वेंट की 750 सीटों पर दाखिले के लिए 25 जनवरी को चारों स्कूलों में ड्रा होगा।
विज्ञापन


इस बार भी अभिभावक अभी से जानकारी के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। चारों कान्वेंट स्कूल में सालाना फीस 50 हजार रुपये देनी होगी। इसमें एडमिशन सहित 12 महीनों की फीस, ट्यूशन फीस भी शामिल है। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस की प्रिंसिपल कविता दास ने बताया कि चारों कान्वेंट स्कूल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ड्रा होगा। स्कूलों में कुल सीटों का करीब 50 फीसदी पहले ही रिजर्व कैटेगरी में भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है चारों स्कूलों का शेड्यूल
1. शहर के चारों कान्वेंट स्कूलों में फार्म एक से पांच दिसंबर तक डाउनलोड करना होगा।
2. चारों कान्वेंट स्कूलों में फार्म एक से आठ दिसंबर तक जमा होंगे, जो सुबह 9-10 बजे जमा होंगे।
3. चारों स्कूलों में ड्रा 25 जनवरी को स्कूल परिसर में दोपहर बाद तीन बजे होगा।
4. चारों कान्वेंट स्कूलों में अप्लाई वहीं कर सकता है जिसका जन्म एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2013 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed