फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh colleges mobile app for students regularity in classes

फरमानः कॉलेज से अब बंक मारा या लेक्चर नहीं लगाया तो खैर नहीं होगी

Mon, 11 Sep 2017 04:38 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
chandigarh colleges mobile app for students regularity in classes
दाखिला - फोटो : demo photo
अब अगर कोई भी विद्यार्थी लेक्चर नहीं लगाता या फिर कॉलेज से बंक मारता है तो उसकी खैर नहीं होगा और इसकी रिपोर्ट सीधे अभिभावक को भेजी जाएगी। स्टूडेंट्स कितने लेक्चर लगा रहे हैं और कितने बंक किया, इस सबकी रिपोर्ट अब मोबाइल एप के माध्यम से पेरेंट्स तक पहुंच जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही शहर के  सभी सरकारी कॉलेजों में मोबाइल एप पर अटेंडस लेने का सिस्टम शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में शहर के सभी सरकारी कॉलेजों को इस मोबाइल एप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के सरकारी कॉलेजों में अब प्रोफेसर लेक्चर शुरू करने से पहले अटेंडेंस रजिस्टर पर पेन के साथ हाजिरी लगाते नजर नहीं आएंगे। प्रोफेसरों के हाथ में अब स्मार्ट फोन होंगे। और इन स्मार्ट फोन या एंड्रायड फोन पर ही स्टूडेंट्स की हाजिरी ली जाएगी। डायरेक्टर हायर एजुकेशन राकेश पोपली ने बताया कि इनफोसिस की मदद से एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इस एप की मदद से अब कॉलेज प्रोफेसर विद्यार्थियों की हाजिरी मार्क करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के कई प्राइवेट कॉलेजों में मोबाइल एप के जरिए अटेंडेंस ली जा रही है। ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम की मदद से पैरेंट्स घर बैठे अपने बच्चों की हाजिरी चेक  कर सकते हैं। ज्ञात रहें पंजाब यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स की साल भर की अटेंडेंस 75 प्रतिशत आवश्यक कर दी हैं। 75 प्रतिशत से अटेंडेंस कम होने पर कॉलेजों में स्टूडेंट्स से शार्ट अटेंडेंस के नाम पर फाइन लिया जाता है। इसके अलावा कई बार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को दिया जाएगा लॉग-इन आईडी और पासवर्ड
डायरेक्टर हायर एजुकेशन राकेश पोपली ने बताया कि इस मोबाइल एप में एक  लॉग इन आईडी और पासवर्ड होगा जोकि स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को भी दिया जाएगा। ताकि पैरेंट्स पता लगा सके कि उनके बच्चे कॉलेज लेक्चर लगाने गए हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ कॉलेज बंक कर मौज मस्ती कर रहे हैं।


सीएसआर फंड की मदद से तैयार होगा पूरा सिस्टम
मोबाइल एप की मदद से हाजिरी लेने की यह व्यवस्था सीएसआर फंड की मदद से तैयार किया जाएगा। इसके लिए इनफोसिस समेत आदि प्राइवेट कंपनी से मदद ली जा रही है। इसके लिए एक पूरा सर्वर भी तैयार किया जाएगा। ताकि रोजाना कॉलेज में स्टूडेंट्स की ली जाने वाली अटेंडेंस का बैकअप डाटा तैयार किया जा सके।

इन कॉलेजों में होगी यह व्यवस्था
-पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फार गर्ल्स सेक्टर-11
-पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11
-पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46
-गवर्नमेंट कॉलेज फार गर्ल्स सेक्टर-42
-आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed