फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh colleges admissions 2019 second day

कॉलेजों में एडमिशन का दूसरा दिन, नॉन यूटी पूल के छात्रों को मिल गए दाखिले, हाई रहा कटऑफ

Wed, 10 Jul 2019 10:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh colleges admissions 2019 second day
कॉलेज में दाखिला लेने आई छात्राएं - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए मंगलवार का दिन नॉन यूटी पूल के स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सेंट्रलाइज्ड एडमिशन करने के बाद मंगलवार को नॉन यूटी पूल के जनरल और रिजर्व कोटे के स्टूडेंट को डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया गया था। नॉन यूटी पूल के स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे से शहर के विभिन्न कॉलेजों के बाहर जमा होने शुरु हो गए थे। पहले दिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्टूडेंट्स को बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इंतजार की घड़ी खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स ने अपने पसंदीदा स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज-10 में उमड़ी भीड़
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में पहले दिन काफी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन विभिन्न कोर्सों में नॉन यूटी पूल के लिए कट ऑफ ज्यादा रहा। बीसीए में जनरल के लिए कट ऑफ 102.4 प्रतिशत रहा तो रिजर्व के लिए 97 प्रतिशत रहा, बीबीए में जनरल के लिए 95 और रिजर्व के लिए 89.2 रहा, बी-कॉम में जनरल के लिए 111.2 और रिजर्व के लिए 95 प्रतिशत रहा। बीएससी के अन्य कोर्सों के लिए भी कटऑफ 90 प्रतिशत के ऊपर रहा। बीए में दाखिले के लिए भी कटऑफ 70 फीसदी से ज्यादा रहा।
विज्ञापन


जीसीजी-11 में बी. कॉम कोर्स के लिए कटऑफ रहा 111 प्रतिशत
जीसीजी-11 में नॉन यूटी पूल के बी.कॉम कोर्स के लिए कटऑफ 111 प्रतिशत रहा। उसके अलावा बीए के लिए 82.6, बीसीए के लिए 99.7, बीएससी मेडिकल के लिए 93.6, बी.एससी नॉन मेडिकल के लिए 95.2 और बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 90.6 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed